फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी दरिंदगी न देखी, न सुनी होगी: पैसे न देने पर पत्नी के नाखून प्लास से उखाड़े, दर्द में चीखती-तड़पती रही पूजा

Sun, 04 Sep 2022 08:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
पति ने पत्नी के पैरों के नाखून खींचे - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां धीरज नगर में एक पति ने सात जन्मों तक साथ देने का वादा करने वाली जीवन संगिनी के साथ जानवरों से भी बुरा व्यवहार किया। पति ने नशे की हालत में पत्नी से पैसे मांगे, इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। महिला ने जब पैसों के लिए साफ इनकार कर दिया तो आरोपी ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और प्लास से पत्नी के पैरों के नाखून उखाड़ दिए। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
प्लास - फोटो : फाइल फोटो
एसी नगर निवासी बिमला देवी ने बताया 13 साल पहले उन्होंने बेटी पूजा की शादी धीरज नगर निवासी राजेश के साथ की थी। आरोप है कि राजेश व उसके परिवार ने दो साल बाद ही दहेज को लेकर ताने देना व पीटना शुरू कर दिया था। इस पर पूजा ने कई बार मायके से पैसे लाकर दिए।
विज्ञापन

3 of 5
पीड़ित पूजा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात को राजेश नशे की हालत में घर पहुंचा और पूजा से पैसे मांगने लगा। पूजा ने अपने मायके से पैसे लाने से मना कर दिया। इस पर राजेश भड़क गया और पूजा के साथ मारपीट करते हुए प्लास से उसके पैरों के नाखून खींच दिए।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
दर्द में पूजा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पूजा की मां बिमला परिवार सहित धीरज नगर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
थाना पल्ला प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश ने बताया कि पीड़िता की तरफ से शिकायत मिल गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें