फरीदाबाद के सेक्टर तीन में दो दिन से परिवार के साथ घर में बंद मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) ने जहर देकर पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। कलाई और गर्दन काट कर उसने भी खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने उसे नाजुक हालत में नीलम-बाटा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हत्या और खुदकुशी के प्रयास के पीछे क्या कारण हैं पुलिस अभी इसका पता नहीं लगा सकी है। युवक के खिलाफ उसके साले ने बहन और भांजे की हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पहले पत्नी और बच्चे को मारा फिर काट ली खुद की गर्दन, कलाई
2 of 6
कुलदीप धर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। परिवार में पत्नी सरोज और बेटा कृष्णा उर्फ दिव्या (08) थे। उनका परिवार सेक्टर 3 में रहता था। बुधवार की शाम दिल्ली में रहने वाले भाई सुधीर ने बात करने के लिए कुलदीप को कॉल की तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। भाभी सरोज का फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। इस पर उन्होंने कुलदीप के बारे में जानकारी लेने के लिए मेडिकल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से बात की। उन्हें बताया गया कि कुलदीप दो दिन पहले परिवार के साथ दिल्ली जाने की बात कह कर छुट्टी पर गया है।
विज्ञापन
पहले पत्नी और बच्चे को मारा फिर काट ली खुद की गर्दन, कलाई
3 of 6
पता चला कि उसका फोन दो दिन से स्विच ऑफ आ रहा है। इस पर उन्होंने सेक्टर सात में रहने वाले भतीजे आदित्य को फोन कर कुलदीप की खैरियत पता करने उसके घर जाने को कहा। करीब पौने दस बजे घर पहुंचे आदित्य ने देखा कि मुख्य दरवाजे पर ताला लगा है। पड़ोसियों ने बताया कि घर सोमवार से ही बंद पड़ा है। वापस लौट रहे आदित्य की नजर खिड़की से घर के अंदर गई, उसने देखा कि किसी ने दरवाजा बंद किया है। घर में चोर होने की आशंका पर उसने शोर मचा दिया। घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस बुला ली गई।
पहले पत्नी और बच्चे को मारा फिर काट ली खुद की गर्दन, कलाई
4 of 6
पुलिस घर के पिछले दरवाजे को धक्का दे, खोलकर अंदर घुसी। अंदर एक कमरे में कुलदीप लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था। उसके बांए हाथ की कलाई कटी हुई थी जबकि गर्दन में घाव थे। उसके दाईं तरफ बेटे कृष्णा उर्फ दिव्या और बाईं तरफ पत्नी सरोज का शव पड़ा था। सांसे चलती देख पुलिस ने कुलदीप को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मां और बेटे के शव नीले पड़े चुके थे इस आधार पर पुलिस का अनुमान है कि दोनों को जहर देकर मारा गया।
विज्ञापन
पहले पत्नी और बच्चे को मारा फिर काट ली खुद की गर्दन, कलाई
5 of 6
सेक्टर 3 में रहने वाले मृतका सरोज के भाई बालकिशन ने सेक्टर 7 थाने में जीजा कुलदीप के खिलाफ बहन और भांजे की हत्या का केस दर्ज कराया है। एसएचओ सेक्टर सात संदीप ने बताया कि कुलदीप ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुदकुशी का प्रयास क्यों किया इसका कारण नहीं पता चल सका है। कुलदीप के ठीक होने के बाद ही उससे पूछताछ की जाएगी जिससे घटना का खुलासा हो सकेगा। सरोज और कृष्णा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत खाना खाने के करीब आठ घंटे बाद होना आया है।
पहले पत्नी और बच्चे को मारा फिर काट ली खुद की गर्दन, कलाई
6 of 6
मालूम हो कि पुलिस को दोनों का शव रात करीब साढ़े दस बजे मिला था। इसका अर्थ हुआ कि दोनों को जहर बुधवार दोपहर के भोजन के पहले या बाद में दिया गया होगा। मालूम हो कि रात करीब पौने दस बजे आदित्य ने घर के अंदर हलचल देखी थी इसका मतलब उस समय कुलदीप जीवित था। करीब साढ़े दस बजे जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो कुलदीप लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। कमरे में जमीन पर ताजा खून पड़ा हुआ था। इसका अर्थ हुआ कि उसने आधे घंटे के दौरान ही खुदकुशी का प्रयास किया। लोगों का मानना है कि भेद खुलने के डर से ही कुलदीप ने आत्महत्या का प्रयास किया, अन्यथा वह भी सबके साथ जहर खाकर जान दे सकता था।