फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर गायब रहने के बाद अचानक सामने आई हनीप्रीत, खोला अपने छिपने का राज

Sun, 17 Dec 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honeypreet Insan - फोटो : अमर उजाला
Honeypreet Insan: साध्वियों के यौन शोषण मामले में बीस साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम-रहीम की प्रमुख शिष्या और सबसे करीबी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत महीने भर पुलिस को छकाने के बाद अचानक सामने आई है।
ये भी पढ़ें:  हनीप्रीत के वकील ने जब कोर्ट से मांगी बेल तो हंस पड़ीं जज साहिबा और पूछा ये सवाल
विज्ञापन

2 of 5
Honeypreet Insan
कई तरह की अटकलों और विवादों में घिर चुकी हनीप्रीत ने सामने आने के बाद ये स्पष्टीकरण देने की कोशिश की है कि आखिर क्यों वह इतने दिनों से गुमनामी के अंधेरे में थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Honeypreet Insan
हनीप्रीत ने कहा है कि वह पूरी तरह से निर्दोष है और साजिश के तहत उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उसका कहना है कि राम-रहीम की गिरफ्तारी के समय ‌पंचकूला में हुई हिंसा में उसका कोई हाथ नहीं है।

4 of 5
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
पुलिस की गिरफ्तारी से बच रही हनीप्रीत ने खुलासा किया है कि वह लोगों के सामने नहीं आ रही थी क्योंकि उसकी जान को खतरा है। उसके भागने की अटकलों पर जवाब देते हुए उसने कहा कि वह कहीं भागी नहीं थी बल्कि डर के चलते वह सामने नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honeypreet Insan - फोटो : SELF
हनीप्रीत ने अपने पूर्व पति द्वारा राम-रहीम के साथ अवैध संबंधों के बारे में बताते हुए कहा कि ये सारे आरोप गलत और मनगढंत हैं। बाप-बेटी के रिश्तों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। हनीप्रीत के वकील दीपक आर्य ने इन सारी बातों को मीडिया के सामने रखा। मालूम हो हनीप्रीत के वकील ने दावा किया है कि वो दिल्ली में ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें