रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस की थ्योरी पर चश्मदीद लगातार सवाल उठा रहे हैं। आरोपी अशोक के साथी ड्राइवर और चश्मदीद अभिभावक सुभाष गर्ग के बाद अब बुधवार को माली हरपाल ने भी पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठा दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
माली हरपाल स्कूल स्टाफ का पहला शख्स था, जिसने प्रद्युम्न को टॉयलेट के बाहर गलियारे में सबसे पहले देखा था। हरपाल ने बताया कि प्रद्युम्न टॉयलेट के अंदर नहीं बल्कि बाहर गैलरी में पड़ा था। जिसे पुलिस मुख्य आरोपी मान रही है, वह घटना के वक्त टॉयलेट के आसपास मौजूद ही नहीं था।
विज्ञापन
3 of 7
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
हरपाल का दावा है कि शुक्रवार को वारदात के दिन वह नर्सरी में काम करने के बाद सुबह पानी पीने जा रहा था। वाटर कूलर तक जाने के लिए टॉयलेट की तरफ से जाना होता है। उसने बताया कि टॉयलेट के बाहर काफी बच्चे जमा थे और चीख पुकार मचा रहे थे। बच्चों ने कहा, अंकल प्रद्युम्न को कुछ हो गया है। जब हरपाल वहां पहुंचा तो टॉयलेट के बाहर प्रद्युम्न खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसने सबसे पहले अंजू मैडम को बताया। अंजू डूडेजा जूनियर विंग की कॉर्डिनेटर है।
4 of 7
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
माली का कहना है कि मैडम आई और उससे बच्चे को उठाने को कहा और अपने काम में लग गई। मैंने सोचा चोट लगी होगी। अंजू मैडम के साथ दो-तीन और महिलाएं थीं। माली हरपाल का दावा है कि अशोक पहले से बाथरूम में नहीं था।
विज्ञापन
5 of 7
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त वह टॉयलेट के आसपास मौजूद ही नहीं था। वाटरकूलर की तरफ बाहर जाने का एक दरवाजा है अशोक वहां से अंदर आया था। अंजू मैडम ने हाथ जोड़ उठाने को कहा था। अशोक तो बाहर साइड से आया था। प्रद्युम्न के उठाने से पहले अशोक के कपड़े पर खून के कोई निशान नहीं थे। उठाने के बाद खून लगा होगा। उसके बाद मैं बाहर चला गया था।
विज्ञापन
6 of 7
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस मामले में पुलिस की थ्योरी हरपाल से बिल्कुल उलट है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अशोक बाथरूम के अंदर गलत काम कर रहा था और उस समय प्रद्युम्न पहुंच गया। आरोपी ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की और उसके बाद टॉयलेट से बाहर निकला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट व ड्राइवर ने भी उठाया सवाल
आरोपी अशोक के बस ड्राइवर साथी सौरभ राघव ने भी इस मामले में पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाए हैं। सौरभ ने कहा था कि उसके टूल किट में चाकू था ही नहीं। बृहस्पतिवार को टूल किट साफ किया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हुआ है कि प्रद्युम्न पर यौन हमला नहीं हुआ था।