फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himani Murder Case: दोस्ती, संबंध और ब्लैकमेलिंग; हिमानी हत्याकांड में गिरफ्तार सचिन के चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 03 Mar 2025 06:02 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरुआती जानकारी मिली है कि बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हिमानी सचिन को  ब्लैकमेल कर रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी सचिन ने हिमानी की हत्या की।
विज्ञापन
1 of 7
Himani Narwal Murder - फोटो : X: @himani_narwal
दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और  हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ के सचिन (30) नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है। फिलहाल सांपला पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सांपला पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कांग्रेस नेता हिमानी हत्याकांड में यह पहली गिरफ्तारी है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है। 

हरियाणा पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि हिमानी और सचिन एक दूसरे को करीबन एक साल से जानते थे। सचिन हिमानी से मिलने उसके घर भी जाता था और वहां रुकता था। पुलिस हत्या के कारणों को जानने के लिए लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

2 of 7
इसी सूटकेस में मिला हिमानी का शव - फोटो : अमर उजाला
सचिन ने कांग्रेस नेता की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या की थी। हरियाणा की रोहतक के संपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक बैग में एक मार्च को सुबह कांग्रेस नेता की बॉडी मिली थी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों की नजर जब उस पर पड़ी तो  पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बैग को खोला तो इसमें सूटकेस था। आरोपी बैग को बस में लेकर बस स्टैंड तक गया था।

4 of 7
हिमांशी के घर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जानकारी मिली है कि बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन को घर बुलाया। दोनों के बीच संबंध बने। हिमानी ने संबंधों की वीडियो बना ली। 

 
विज्ञापन

5 of 7
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो के जरिए हिमानी द्वारा सचिन को ब्लैकमेल करने की बात सामने आ रही है। हिमानी को कई लाख रुपये देने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। आरोपी यह भी बताया कि दो मार्च को निकाय चुनाव होने थे, उससे पहले हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था। 

 
विज्ञापन

6 of 7
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : facebook
हिमानी सचिन से रुपयों की बार-बार मांग कर रही थी, सचिन ने उसे काफी समझाया, लेकिन हिमानी नहीं मनी। इस पर उसने घर में ही गला दबाकर हिमानी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बहादुरगढ़ के कनौदा गांव स्थित अपनी दुकान पर चला गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
फिर दोबारा हिमानी के घर आया और सूटकेस में शव रख कर ले गया। सूटकेस को पहले रिक्शा और फिर बस से सांपला स्टैंड तक लेकर गया। सचिन शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें