फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himani Murder: कौन है हिमानी का कत्ल करने वाला सचिन? कैसे हुई दोनों की दोस्ती; जानिए उसने क्या खुलासे किए

Mon, 03 Mar 2025 06:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सचिन पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। सचिन ने पुलिस को बताया कि हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी। उसने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Himani Narwal Murder - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या करने वाला बहादुरगढ़ का सचिन (30) गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा के रोहतक की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। सचिन को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बहादुरगढ़ के नजदीकी के गांव खैरपुर का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में सचिन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि सचिन ने अब तक पुलिस के सामने क्या-क्या खुलासे किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कातिल सचिन के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में कातिल सचिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सचिन ने पुलिस को बताया कि हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी। हत्या के बाद वह अपनी दुकान पर गया। इसके बाद वापस हिमानी के घर आया। 
विज्ञापन

3 of 8
इसी सूटकेस में मिला हिमानी का शव - फोटो : अमर उजाला
फिर हिमानी का शव सूटकेस में डाला। सूटकेस को पहले रिक्शा फिर बस से सांपला स्टैंड पर ले गया। यहां उसने सूटकेस को फेंक दिया और फरार हो गया।  आरोपी सचिन कांग्रेस नेता हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। 

4 of 8
Himani Narwal Murder - फोटो : अमर उजाला
सचिन ने खुद को हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड भी बताया है। हरियाणा पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि हिमानी और सचिन एक दूसरे को करीबन एक साल से जानते थे। सचिन हिमानी से मिलने उसके घर भी जाता था और वहां रुकता था। 
विज्ञापन

5 of 8
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
सचिन ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच संबंध भी बने। हिमानी ने संबंधों की वीडियो बना ली थी। हिमानी वीडियो के जरिए सचिन को ब्लैकमेल कर रही थी। हिमानी को कई लाख रुपये देने की बात भी सामने आ रही है। आरोपी यह भी बताया कि दो मार्च को निकाय चुनाव होने थे, उससे पहले हिमानी ने उसे अपने घर बुलाया था। 
विज्ञापन

6 of 8
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : facebook
हिमानी सचिन से रुपये मांग रही थी, सचिन ने उसे काफी समझाया, लेकिन हिमानी नहीं मनी। इस पर उसने घर में मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन

7 of 8
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
माता-पिता से अलग रहता है सचिन
सचिन कणोंदा गांव में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप चलाता है। एक साल पहले उसने दिल्ली के नांगलोई में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की थी। आरोपी सचिन एक ही घर में माता-पिता से अलग पत्नी बच्चों के साथ रहता है। हालांकि वह अपने मां बाप का इकलौता बेटा है। उसकी एक छोटी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन

8 of 8
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
ये था मामला
रोहतक के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक सूटकेस में एक मार्च की सुबह कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव मिला था। राहगीरों की नजर जब सूटकेस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सूटकेस को खोला। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें