फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election Photos: बुजुर्गों से लेकर युवाओं में हाई जोश, देखिए लोकतंत्र के पर्व की खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 05 Oct 2024 10:24 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Haryana Election - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में मतदान को उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबुह सात बजे से वोटर्स मतदान केंद्र के सामने लाइन लगाकर खड़े हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
फरीदाबाद में सेक्टर 15 में बने पिंक बूथ पर मतदाता - फोटो : अमर उजाला
मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो, शाम छह बजे तक होगा। वोटिंग के लिए बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत एक हजार से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
विज्ञापन

3 of 6
दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह - फोटो : अमर उजाला
सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 101 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 464 उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से भी मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। 

4 of 6
नूंह में एक मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में सुबह नौ बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हो चुका है। जींद में सबसे अधिक 12.71 फीसदी मतदान हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 6
पटौदी विधानसभा के मतदान केंद्र के बाहर मतदाता - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में 2,03,54,350 कुल मतदाता हैं। इनमें से 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता है। 18 से 19 आयु वर्ग के 5,24,514 युवा मतदाता है। 1,49,142 दिव्यांग मतदाता है, जिसमें से 93,545 पुरुष व 55,591 महिला व 6 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरुग्राम के वजीराबाद में मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में अर्धसैनिक बल की 225 कंपनियों के अलावा 29 हजार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें