केंद्र की मोदी सरकर के लिए नया सिरदर्द बने 22 साल के हार्दिक पटेल एक नई क्रांति की शुरुआत के सपने के साथ रविवार को देश ही राजधानी दिल्ली पहुंचे। (सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन
देखिए, मोदी सरकार की नींद उड़ाने दिल्ली आए हार्दिक का अंदाज
2 of 7
पाटीदार आंदोलन से देश में छा जाने वाले और गुजरात सरकार की नींद उड़ा देने वाले हार्दिक के दिल्ली आने का मकसद इस इलाके में रहने वाले असंतुष्ट जाट और गुज्जर समुदाय के साथ पटेल समुदाय से भेंट करना था।
विज्ञापन
देखिए, मोदी सरकार की नींद उड़ाने दिल्ली आए हार्दिक का अंदाज
3 of 7
दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने इरादों को साफ करते हुए कहा कि वह इस आंदोलन को देशव्यापी बनाना चाहते हैं लेकिन इसके साथ ही स्पष्ट किया कि उन्हें किसी पार्टी विशेष का समर्थन हासिल नहीं है।
देखिए, मोदी सरकार की नींद उड़ाने दिल्ली आए हार्दिक का अंदाज
4 of 7
संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस दौरे का मकसद दिल्ली में अगले महीने होने वाली उस रैली की पृष्ठभूमि तैयार करना है जिसे खुद हार्दिक पटेल संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
देखिए, मोदी सरकार की नींद उड़ाने दिल्ली आए हार्दिक का अंदाज
5 of 7
हार्दिक का दावा है कि पाटीदार समुदाय के लोग केवल गुजरात तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वो उत्तर में राजस्थान से लेकर दक्षिण में आंध्र प्रदेश तक फैले हैं।
विज्ञापन
देखिए, मोदी सरकार की नींद उड़ाने दिल्ली आए हार्दिक का अंदाज
6 of 7
हार्दिक के अनुसार देश में पाटीदार समुदाय की संख्या 27 करोड़ के करीब है और ये देश के 10 राज्यों में फैले हुए हैं। उनका दावा है कि बिहार में नीतीश से लेकर आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू तक पाटीदार परिवार का ही हिस्सा हैं।