फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: जांच की अहम कड़ी साबित होगा आईफोन, पानी में डालने पर भी नहीं हुआ खराब

Thu, 04 Jul 2019 09:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन गर्ग
गुरुग्राम में वैज्ञानिक परिवार की हत्या व आत्महत्या कांड में पुलिस को घटनास्थल से मिला आईफोन अहम कड़ी साबित हो सकता है। घटनास्थल पर पुलिस को तीन मोबाइल पानी में डूबे हुए मिले थे। इनमें एक आईफोन था। आगे पढ़िए कि पुलिस इस आईफोन से कौन सा बड़ा राज खोल सकती है जो इस केस को सुलझा देगा...
विज्ञापन

2 of 5
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन गर्ग
हालांकि दो मोबाइल के अंदर पानी चले जाने की वजह से पूरी तरह खराब हो गए, लेकिन आईफोन खराब नहीं हुआ। पुलिस टीम की निगाहें अब आईफोन पर ही टिकी हुई है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, मोबाइल फोन का लॉक खोलने के बाद स्पष्ट होगा कि यह मोबाइल किसका था? इस संबंध में आईफोन कंपनी को भी चिट्ठी भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

3 of 5
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन गर्ग
सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड के मकान नंबर-एस/299 के ग्राउंड फ्लोर स्थित डॉ. श्रीप्रकाश के फ्लैट पर पुलिस को पानी के एक डिब्बे में डूबे हुए तीन मोबाइल फोन मिले थे। इनमें दो मोबाइल एंड्रॉयड जबकि एक एप्पल आईफोन था। तीनों मोबाइल फोन बंद होने के चलते पुलिस यह मानकर चल रही थी कि तीनों खराब हो गए।

4 of 5
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन गर्ग
पुलिस तीनों मोबाइल के कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई। बुधवार को पुलिस जांच में पता चला कि एक मोबाइल वाटरप्रुफ है, इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने मोबाइल ऑन किया, तो वह सही सलामत पाया गया। लेकिन मोबाइल में पासवर्ड होने के चलते पुलिस उसका डाटा खंगाल नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन गर्ग
पुलिस को अंदेशा है कि यह मोबाइल श्रीप्रकाश का हो सकता है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस मोबाइल का लॉक खुलवाने का प्रयास कर रही है। एसीपी सदर अमन यादव ने बताया कि मोबाइल में पासवर्ड लगा हुआ है, पुलिस लॉक खुलवाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें