फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इन सवालों में उलझी पुलिस

Thu, 04 Jul 2019 09:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या - फोटो : राजन राय
नोएडा सेक्टर-31 निवासी सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या किसने की बुधवार को इसका खुलासा नहीं हो पाया। घटनास्थल की हालत देखकर पुलिस लूट के बाद हत्या की आशंका जता रही है, लेकिन दूसरा एंगल भी जुड़ गया कि महिला वकील का प्रॉपर्टी का भी विवाद परिवार के लोगों के साथ है। वहीं, हत्या को अंजाम देने वाले कोठी के अंदर से सीसीटीवी व डीवीआर भी ले गए।
विज्ञापन

2 of 7
supreme court lawyer murder - फोटो : राजन राय
सुप्रीम कोर्ट की वकील कुलजीत कौर (60) बी-218 नंबर की कोठी में अकेली ही रहती थीं। उनके पति कैप्टन नवजोत सिंह कौर की पिछले साल मौत हो गई थी। मंगलवार रात को दिल्ली निवासी छोटी बहन दिव्या बजाज ने कुलजीत के मोबाइल पर कई बार फोन किया पर किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी को कुलजीत की कोठी में भेजा। वहां कुलजीत का शव बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

3 of 7
supreme court lawyer murder - फोटो : राजन राय
पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घर में काम करने वाले नेपाल का दंपती गायब है। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। होंडा सिटी कार भी गायब थी। अब पुलिस इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच दो एंगल पर कर रही है। पहला यह कि एक सप्ताह पहले रखे गए नेपाली दंपती ने लूट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया है या पारिवारिक विवाद वजह है।

4 of 7
supreme court lawyer murder - फोटो : राजन राय
एक सप्ताह पहले ही दंपती को रखा था काम पर
कुलजीत के अकेले होने से एक सप्ताह पहले ही एक नेपाली दंपती को घर पर रखा गया था। दंपती की औसत उम्र लगभग 25 वर्ष है। महिला का नाम स्नेहा है, जबकि उसके पति का नाम पुलिस पता नहीं चला। दोनों का पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया था। 
विज्ञापन

5 of 7
supreme court lawyer murder - फोटो : राजन राय
यह है प्रॉपर्टी का विवाद
कुलजीत का ससुराल के लोगों से संपत्ति का विवाद है। सेक्टर-31 स्थित कोठी और बसंत विहार स्थित मकान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। कुलजीत के पति नवजोत सिंह ने कुछ साल पहले भाई व बहनों पर केस किया था। यह कोठी नवजोत के पिता के नाम पर है। उन्होंने मौत से पहले संपत्ति के लिए एक ट्रस्ट बनाई थी। इसमें पत्नी विदुषी सिंह, बेटी जसलीन कौर व मंजुला सिंह, कुलजीत आदि लोगों को सदस्य बनाया था। वसीयतनामे के मुताबिक कुलजीत की मौत के बाद यह संपत्ति उनके ससुराल के लोगों की हो जाएगी। इसेे लेकर ही सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
supreme court lawyer murder - फोटो : राजन राय
फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने
इस हाई प्रोफाइल हत्या के बाद पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी है। बुधवार को फॉरेंसिक टीमें भी लखनऊ से नोएडा बुलाई गई। टीम ने कोठी के अंदर से नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
supreme court lawyer murder - फोटो : राजन राय
मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- वैभव कृष्ण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें