फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala murder Case: जदों खबरा चिं आंदा तेरा नाम... मैं थां मरजानियां..सोशल मीडिया पर शेयर करके मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि

Tue, 31 May 2022 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 12
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
लोकप्रिय पंजाबी पॉप सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अचानक हत्या से उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं। सोमवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर उनकी हत्या पर शोक संदेश घूमते रहे। किसी ने डीपी पर उनका फोटो लगा कर संदेश लिखा तो किसी ने गानों से याद किया। इस घटना के बाद आगामी चार जून को बैकयार्ड स्पोर्टस क्लब में उनका प्रस्तावित कन्सर्ट होना था। बुक माय शो पर इसकी बुकिंग भी बड़ी संख्या में लोगों ने कराई थी। 999 रुपये से इसकी टिकट दर शुरू थीं। हत्याकांड के बाद अब इसे रद्द करने की तैयारी चल रही हैं। हालांकि आयोजकों ने फिलहाल अपने फोन बंद कर रखे हैं। माना जा रहा है कि आयोजक टिकट वापसी की फजीहत से बचने के लिए किसी अन्य कलाकार को बुला सकते हैं। उधर, कई प्रशंसकों ने उनका बहुचर्चित गाना.. जदों खबरा चिं आंदा तेरा नाम... मैं थां मरजानियां.. भी सोशल मीडिया पर शेयर करके सिद्धू को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

2 of 12
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
बोले प्रशंसक:
उनके गानों में बहुत ऊर्जा है। इस हत्या से सभी को बहुत दुख हुआ है। हम उनके कन्सर्ट में जाने की तैयारी कर रहे थे। अब बहुत मायूसी है। - कल्पना। 
चार वर्ष में लोकप्रिय बनना आसान नहीं होता है। हम उनके कन्सर्ट को सुनना और देखना चाहते थे। अब ऐसा नहीं हो पाएगा। - रितिश।

मूसेवाला के गाने सोचने को मजबूर करते हैं। उनके कन्सर्ट में जाने का प्रोग्राम बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही दुखद खबर मिली। - अभिषेक और मीनू।
उन्होंने पंजाबी गायकी और रॉक को मिला कर कुछ नया पेश किया, जिससे लोग आकर्षित हो रहे थे। उनकी हत्या का बहुत दुख है। -वंशिका कक्कड़।
 
विज्ञापन

3 of 12
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
आपको बता दें कि मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। हमले में उनके दो साथी घायल हैं, जिन्हें पटियाला राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



 

4 of 12
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी रैपर की सुरक्षा में चार पुलिस गनमैन थे। इनमें से दो सुरक्षाकर्मियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया था। वारदात के वक्त दोनों सुरक्षाकर्मी साथ में नहीं थे। सिद्धू हमेशा बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे, लेकिन रविवार शाम को वह अपनी थार को खुद चलाकर जा रहे थे। हालांकि थार के शीशे बुलेटप्रूफ थे।

 
विज्ञापन

5 of 12
सिद्धू मूसेवाला अपनी मां के साथ। - फोटो : instagram
वहीं हत्या की जिम्मेदारी कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली है। वह उत्तर भारत के नामी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। लॉरेंस इस समय राजस्थान के अजमेर जेल में बंद है। कुछ समय पहले लॉरेंस के करीबी विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में शामिल शूटरों को मूसेवाला के मैनेजर ने पनाह दी थी। 
विज्ञापन

6 of 12
गायक सिद्धू मूसेवाला और परमीश वर्मा। - फोटो : फाइल
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम पांच बजकर 45 मिनट पर शुभदीप सिंह उर्फ गायक सिद्धू मूसेवाला जब गांव जवाहरके में पहुंचे तो सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो और सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी पर आए शार्प शूटरों ने घेरकर मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों ने बताया कि शूटरों ने करीब दस मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग कर बीस गोलियां चलाईं। 

 
विज्ञापन

7 of 12
लाल घेरे में सिद्धू मूसेवाला की थार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों गाड़ियों में करीब दस शूटर सवार थे और सभी के पास रिवाल्वर और पिस्तौल के अलावा विदेशी एके-47 थी। हमलावरों ने मूसेवाला की गाड़ी पर सामने और चालक साइड से लगातार गोलियां चलाईं। इस दौरान दो गोलियां मूसेवाला के सिर पर, तीन गोलियां सीने और सीधे हाथ पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी थार के अंदर ही मौत हो गई। 

 

8 of 12
लाल घेरे में सिद्धू मूसेवाला की थार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वहीं बदमाश हत्या के बाद ललकारे मारते हुए फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि बदमाशों में शामिल दो ने वारदात के बाद पूरी जानकारी मोबाइल के जरिये किसी के साथ साझा की। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गौतम तुरा घटनास्थल पर पहुंचे। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है।

 

9 of 12
सिद्धू मूसेवाला की थार कार में हमले के निशान - फोटो : अमर उजाला
थार के शीशे बुलेटप्रूफ थे
सिद्धू मूसेवाला जिस काले रंग की महिंदरा थार में सवार थे, उस गाड़ी के शीशे बुलेटप्रूफ थे। लेकिन आरोपियों ने जिन रिवाल्वर और पिस्तौल से गोलियां दागीं वो विदेशी बताए जा रहे हैं। जिसके चलते सिद्धू को बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाए।

 

10 of 12
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
हर समय रहता था 45 बोर का विदेशी पिस्टल
सिद्धू मूसेवाला के पास हर समय 45 बोर का विदेशी पिस्टल रहता था, जो वह अपनी सुरक्षा के लिए रखते थे, लेकिन आरोपियों ने मूसेवाला को विदेशी पिस्टल चलाने तक का मौका नहीं दिया। सूत्रों ने बताया आरोपियों ने सबसे पहले मूसेवाला के सिर और माथे पर गोलियां दागीं, जो मौत का मुख्य कारण बनीं।

 

11 of 12
बरामद ऑल्टो कार व गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : अमर उजाला
फरार होते समय ऑल्टो कार छीनकर ले गए
मानसा पुलिस से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि आरोपी घटना के बाद हथियारों के बल पर एक हरियाणा नंबर की ऑल्टो कार छीनकर फरार हुए हैं। मानसा पुलिस ने तेजी से घटना में इस्तेमाल की गई बुलेरो और स्कॉर्पियो के साथ-साथ ऑल्टो की तलाश शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

12 of 12
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram
विवादों से रहा पुराना नाता, कई बार मिल चुकी थी धमकियां
पंजाबी गायक मूसेवाला की ओर से अपने गानों में की गई हथियारों की नुमाइश पर वह अकसर विवादों में रहते थे। इसके अलावा अन्य पंजाबी गायकों के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भी मूसेवाला निशाने पर रहे हैं, जिसके चलते मूसेवाला को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। मूसेवाला के खिलाफ बठिंडा, संगरूर के अलावा कई अन्य जिलों में भी अलग-अलग पुलिस केस दर्ज थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें