फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल औलाद: जिस मां ने जन्म दिया और बाप ने चलना सिखाया, उनको दौड़ा-दौड़ाकर कैंची से गोद डाला, रुला देगी चश्मदीद की जुबानी

Fri, 13 May 2022 05:31 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 9
बीर सिंह और उनकी पत्नी, आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिस मां ने बेटे को नौ महीने कोख में रखा, जिस पिता की उंगली पकड़ उसने चलना सीखा, उसी औलाद ने जन्म देने वाले माता-पिता को ऐसी दर्दनाक मौत दी इलाके के लोग सिहर उठे। हत्यारे बेटे ने दोनों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बीर सिंह (70) और चंपा (62) के रूप में हुई है। बीर सिंह भारत कॉलोनी के हुनमान नगर स्थित गली नंबर पांच में रह रहे थे। वो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एक सेवानिवृत कर्मचारी थे। नशे में चूर बेटे से घर के मुख्य द्वार में ताला लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बेटे ने घर में रखी कैंची से शरीर के कई हिस्सों पर वार करके दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

2 of 9
परिजन, बीर सिंह और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर नींद से उठे किरायेदार ने पहले पड़ोसियों को हत्या की जानकारी दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी बेटे का नाम जितेंद्र उर्फ जीतू (38) है। मृतक दंपत्ति के दामाद व बेटियों की शिकायत पर खेड़ीपुल थाना की पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जितेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 9
बीर सिंह और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
मृतक के छोटे भाई व अन्य परिजनों ने बताया कि बीर सिंह मूलरूप से पलवल के करीमपुर बर्रे के रहने वाले थे। वह एचएसवीपी के सेवानिवृत कर्मचारी थे। उन्होंने गुरुग्राम में चार साल तक एचएसवीपी में ड्यूबवेल ऑपरेटर के रूप में नौकरी थी। उससे पहले वह फरीदाबाद में थे। गुरुग्राम से वह सेवानिवृत हुए थे। हनुमान नगर में मकान बनाने के बाद वह करीब 25 साल से यहीं रह रहे थे। बीर सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।  

4 of 9
इसी मकान में परिवार के साथ रहते थे बीर सिह - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र की शादी संजय कॉलोनी में करीब 15 साल पहले हुई थी। लेकिन करीब आठ साल पहले पत्नी से तलाक हो गया। बीर सिंह अपनी पत्नी चंपा और बेटे जितेंद्र के साथ यहीं रहते थे। जितेंद्र  खुद का ऑटो चलाता था। पड़ोसियों के अनुसार जितेंद्र नशा करने का आदी था। वह स्मैक, गांजा के साथ ही अक्सर शराब भी पीता था। वह अपने माता-पिता से रोज लड़ता था। उनके साथ मारपीट भी करता था।
विज्ञापन

5 of 9
बुजुर्गों के पैर छूते पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात करीब एक बजे के बाद जितेंद्र से घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाने व अन्य बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि जितेंद्र ने घर में रखी कैंची से गोदकर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों को एक कमरे में बंदकर मौके से फरार हो गया।

 
विज्ञापन

6 of 9
son killed parents in Faridabad - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र पर शादी करने का दवाब बना रहे थे माता-पिता
स्थानीय लोगों के अनुसार बीर सिंह व चंपा अपने बेटे जितेंद्र की दूसरी शादी कराना  चाहते थे। इसके लिए वह अक्सर जितेंद्र से कहते थे। लेकिन जितेंद्र शादी करने को राजी नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार इस बात को लेकर भी काफी झगड़ा होता था। इसके अलावा आरोपी बेटा जितेंद्र अक्सर उनसे पैसों की भी मांग करता था। वह नशा के लिए पैसे मांगता रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को ऑटो चलाने नहीं गया था। वह घर में ही था। रात करीब 10 बजे वह अपनी मां चंपा से चाय बनाने के लिए भी कहा था।

 
विज्ञापन

7 of 9
रोते-बिलखते लोग - फोटो : अमर उजाला
किराएदार ने पड़ोसियों को दी जानकारी
स्थानीय लोगों के अनुसार बीर सिंह ने अपने मकान के उपर का एक कमरा किराए पर दे रखा था। उसमें एक दंपत्ति रहते हैं। किराएदार ने बताया वह खाना खाने के बाद करीब 12 बजे सो गए थे। जितेंद्र ऊपर के बने एक कमरे में ही सोता था, वहां शोर हो रहा था। इससे उसकी नींद खुल गई। नींद खुलते ही जब उन्होंने अपने कमरे की खिड़की से देखा कि जितेंद्र, बीर सिंह व चंपा तीनों ऊपर के कमरे से नीचे जा रहे हैं।

8 of 9
रोते-बिलखते लोग - फोटो : अमर उजाला
बताया कि बीर सिंह और चंपा इधर-उधर भाग रहे हैं। वह डर गई। डर के चलते वह नीचे नहीं गई, छत पर बने जंगले से निचले कमरे में देखा कि काफी खून पड़ा है और जितेंद्र बीर सिंह व उनकी पत्नी चंपा को एक कमरे में बंदकर कहीं भाग रहा है। वह दोनों के मूंह में कपड़े भी ठूस रखा है। वह तुरंत नीचे उतरी और पड़ोसियों को नींद से जगाया। पड़ोसियों ने फिर मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

9 of 9
रोते-बिलखते लोग, आरोपी जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के दामाद व बेटी की शिकायत पर आरोपी बेटे जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच कर रही है। - सूबे सिंह, प्रवक्ता, फरीदाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें