पुन्हाना के स्थानीय पुलिस चौकी के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों द्वारा सरेआम मारपीट व वर्दी फाड़ने के मामले में राजस्थान की जुरहेड़ा पुलिस ने एक महीने बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिसकर्मियों के साथ लोगों ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
नूंह जिला के एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुन्हाना पुलिस के तेज सिंह की शिकायत पर जुरहेड़ा थाने में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए दो के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट करने, वर्दी फाड़ने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 24 फरवरी की है।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिसकर्मियों के साथ लोगों ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
पुन्हाना शहर चौकी प्रभारी हरदेव ने बताया कि सरकारी काम से हेड कांस्टेबल जगराम व कांस्टेबल जावेद के साथ प्राइवेट वाहन में वे जुरहेड़ा गए थे। जब वो जुरहेड़ा मंडी में पहुंचे तो सामने एक व्यक्ति मोबाइल पर बात कर रहा था। उसके हाथ में सर्विस का तार था।
4 of 5
पुलिसकर्मियों के साथ लोगों ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की गाड़ी से उस व्यक्ति के हाथ में पकड़ी सर्विस लग गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसने मौके पर खड़े लोगों को बुलाकर पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उक्त लोगों ने न केवल पुलिस कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला किया, बल्कि उनकी वर्दी तक फाड़ दी। उन्होंने बताया कि एसआई तेज सिंह की ओर से जुरहेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दे दी गई है।
पुलिसकर्मियों के साथ लोगों ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
एसआई तेज सिंह की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ मारपीट करने और वर्दी फाड़ने सहित अन्य आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजवीर सिंह, थाना प्रभारी जुरहेडा, भरतपुर, राजस्थान।