घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की बोगियां पलटने से अफरातफरी मच गई। ट्रैक के पास सैकड़ों झुग्गियां बनी हुई हैं। लोगों को लगा कि बोगियों के नीचे कई लोग दब गए हैं। दोपहर का वक्त होने से बच्चे और कई लोग ट्रैक के नजदीक थे। ऐसे में लोग दहशत में आ गए। दिल्ली में ऐसा हादसा पहली बार हुआ है जहां मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरने से किसी की मौत हुई हो।