अलीपुर अग्निकांड
- फोटो : भूपिंदर सिंह
मुख्य गेट पर ताला लगाकर होता था काम...
फैक्टरी जहां पर संचालित हो रही थी वह संघन आबादी और संकरी गलियों वाला क्षेत्र है। फैक्टरी तीन तरफ से बंद थी। चौड़ाई कम और लंबाई ज्यादा थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह फैक्टरी करीब 30 वर्ष से चल रही थी, लेकिन हाल के दिनों में यहां से केमिकल की बदबू अधिक आ रही थी। फैक्टरी के मुख्य गेट के साथ एक छोटा गेट बना हुआ है। मुख्य गेट को ताला लगाकर अंदर काम होता था। भीषण अग्निकांड में पूरी फैक्टरी ढह गई।