गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक
- फोटो : एएनआई
आतंकी संगठन एमजीएच ने अपने लैटर में काफी लिखा है। लैटर में धमकी देते हुए कहा है कि हमारे ही मुजाहिद भाईयों ने 14 जनवरी को धमाके के लिए दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी रखा था। आईईडी किसी टेक्निकल वजहों से फटा नहीं, लेकिन अगली बार ऐसा नहीं होगा, हम और तैयारी के साथ धमाका करेंगे, जिसकी गूंज पूरे भारत में सुनाई देगी। स्पेशल सेल क अधिकारी एमजीएच के इस दावे की जांच करने की बात कर रहे हैं।
लैटर में कहा गया है कि हमने अपना बेस भारत के राज्य में बना लिया है। हम भारत के खिलाफ ताकत से लड़ेंगे। लैटर में जम्मू कश्मीर व पंजाब पुलिस को धमकी दी गई है। लैटर में कहा गया है कि कश्मीर पुलिस सोचती है कि हमारे कुछ मुजाहिद भाईयों को पकड़कर उन्होंने सरप्राइज दिया है। मगर हम उनसे कहना चहाते हैं कि अपनी जिंदगी बचाओ।