फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक: पत्नी के गैर मर्दों से थे प्रेम संबंध...सुनसान जगह ले जाकर हथौड़े से किया हमला, चाकू से काटा गला

Fri, 11 Nov 2022 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
murder in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी में प्रेम संबंधों के शक में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले राजमिस्त्री ने बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी की हथौड़े से प्रहार करने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपी पत्नी को ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरियों में काम दिखाने के लिए गया था। हत्या के बाद आरोपी गाजियाबाद एसएसपी ऑफिस में सरेंडर करने पहुंचा। आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने शव बरामद किया है। मूलरूप से बिहार का रहने वाला व्यक्ति परिवार के साथ ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहता है। उन्होंने 2012 में 28 वर्षीय बेटी की शादी पड़ोस में रहने वाले सद्दाम के साथ की थी। सद्दाम भी राजमिस्त्री है। उनकी बेटी के दो बच्चे हैं। सद्दाम और उसकी पत्नी में कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दोनों में कई बार कहासुनी और मारपीट होती थी। सद्दाम का कहना है कि उनकी पत्नी के गैर मर्दों के साथ से प्रेम संबंध थे। 
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार को सद्दाम अपनी पत्नी को ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में काम दिखाने के लिए घर से ले गया था। कुछ फैक्टरियों को देखने के बाद आरोपी उसे एक सुनसान इलाके में ले गया। यहां उसने मौका पाकर अपनी पत्नी पर पहले हथौड़े से सिर वार किया। 

 
विज्ञापन

3 of 8
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चार से पांच वार करने के बाद उसने जेब से चाकू निकालकर पत्नी की शरीर गोद दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से निकल गया। आरोपी घटना के बाद गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पहुंचा। यहां उसने अधिकारियों के सामने अपना गुनाह कबूल किया। 

 

4 of 8
murder in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने जानकारी मिलने पर ट्रॉनिका सिटी थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी के निशानदेही से महिला की तलाश में पहुंची। पुलिस को महिला का शव सड़क किनारे जंगल में मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एक साल से हत्या की योजना बना रहा था
सद्दाम ने बताया कि शादी के एक साल तक सब ठीक था। कुछ समय बाद उन्हें अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों के बारे में पता चला। इस पर सद्दाम ने ससुराल पक्ष के लोगों से भी बात की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सद्दाम काम के सिलसिले के चलते बाहर भी जाता था। सुनवाई नहीं होने पर आरोपी ने करीब एक साल पहले पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई थी। कई बार उसे हत्या करने की कोशिश की
विज्ञापन

6 of 8
murder in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार से लिफ्ट लेकर दिल्ली-सहारनपुर मार्ग तक पहुंचा
हत्या के बाद आरोपी पैदल ही दिल्ली-सहारनपुर मार्ग की तरफ निकल गया। रास्ते में उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। लिफ्ट लेकर वह दिल्ली सहारनपुर मार्ग ट्रॉनिका सिटी थाना पर पहुंचा। यहां से उसने लोनी तिराहा के लिए ऑटो पकड़ा। तिराहा से वह मोहननगर के लिए बैठा। मोहननगर से गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पहुंचा।

 
विज्ञापन

7 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दो पुलिस कर्मियों को हत्या के बारे में बताया
सद्दाम ने बताया कि हत्या के बाद वह पुलिस अधिकारी के सामने जाना चाहता था। वह डरता था कि कहीं लोनी पुलिस थाना पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोग मारपीट ना कर दें इसलिए उसने गाजियाबाद जाने की योजना बनाई थी। एसएसपी कार्यालय पर पहुंचने के बाद उसने वहां घूम रहे दो पुलिस कर्मियों से पत्नी की हत्या करने की बात कही लेकिन दोनों पुलिस कर्मियों ने उसे पागल कह कर वहां से हटा दिया। इसके बाद सद्दाम एक व्यक्ति से मिला। उसने सद्दाम को एसएसपी कार्यालय के अंदर जाने के लिए कहा। यहां उसने अधिकारियों के सामने अपना जुर्म कबूल किया है।

 
विज्ञापन

8 of 8
murder in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
घर की छत बनाने के लिए नौकरी करने को कहा था
सद्दाम का घर निर्माणाधीन हैं। उसके घर पर छत भी नहीं है। छप्पर के नीचे परिवार रहता है। सद्दाम के माता पिता भी ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। पत्नी ने ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में काम कर अपने घर की छत डालने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें