गाजियाबाद के सिहानी गांव के सद्दीकनगर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे रेखा पाल (35) और ताशू (14) की हत्या कर दी गई। आरोप पति संजय पाल पर है जो ई-रिक्शा चालक है। दोपहर करीब एक बजे पकड़े जाने पर उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसे रेखा के किसी से प्रेम संबंध होने का शक था। उसे इस बात का पता चला तो उसने उससे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। 14 साल की बेटी ताशू भी रेखा का साथ देती थी इसलिए गुस्से में आकर उसकी भी जान ले ली। पहले फावड़े से रेखा का गला काटा और फिर तकिये से दम घोंटा। उसके बाद तीसरी मंजिल पर छत पर सो रही बेटी को मारा। दोनों के मर जाने की पुष्टि होने पर वह घर का कुंडा लगाकर भाग गया।
2 of 10
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि सिहानी गांव के रहने वाले संजयपाल ने अपनी पत्नी और बेटी को मार दिया है, जो पुराना बस अड्डे के पास है।
3 of 10
ghaziabad double murder
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर उसकी पहचान कर उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई और पूछताछ की। सूचना देने वाला युवक संजय पाल का परिचित था।
4 of 10
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने संजय से पूछताछ उनकी 20 साल पहले शादी हुई थी। उसे चार-पांच साल से शक था कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं।
x
5 of 10
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने संजय से पूछताछ उनकी 20 साल पहले शादी हुई थी। उसे चार-पांच साल से शक था कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं।
विज्ञापन
6 of 10
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
कई बार उसने उसका पीछा किया तो वह नोएडा व अन्य कई जगहों पर जाती थी। वहां गार्ड से पूछने पर उसका शक यकीन में बदल गया। पिछले एक साल से वह बेटी को भी अपने साथ ले जाने लगी। इससे उसका गुस्सा और बढ़ गया।
7 of 10
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दादा को लेकर गया हुआ था बड़ा बेटा
पुलिस का कहना है कि संजय का बड़ा बेटा कुनाल पाल बराबर वाले मकान में रह रहे संजय के पिता खेमचंद को लेकर अस्पताल गया हुआ था। वह अभी लौटा नहीं है। उसके आने पर उसकी भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल संजय ने कुनाल के घर पर नहीं होने की बात कही है।
8 of 10
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
भौंकता रहा कुत्ता पड़ोसियों को नहीं आई आवाज
संजय पाल ने एक कुत्ता भी पाल रखा है। संजय ने पुलिस को बताया कि रेखा अपने साथ कुत्ते को भी ले जाती थी। शुक्रवार तड़के संजय ने जब वारदात को अंजाम दिया तो कुत्ता भौंकता रहा लेकिन संजय को दया नहीं आई।
9 of 10
रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुत्ते के भौंकने पर आस पड़ोस में किसी को हमला के बाद निकली रेखा और ताशू की चीखें नहीं सुनाई दीं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मामले में आरोपी पति संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में संजय ने शक होने पर हत्या करने की बात कुबूल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेखा के भाई नितिन ने संजय और उसके बेटे कुनाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।