गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 में हुई बुजुर्ग अनिल सक्सेना की हत्या में कौशांबी पुलिस ने फरार किशोरी और उसके प्रेमी राहुल कपूर चंद राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हत्या के बाद महाराष्ट्र भाग गए थे। पुलिस की तीन टीमों ने सर्विलांस की मदद से दोनों को पकड़ लिया है।
गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी सातवीं कक्षा, जबकि उसका प्रेमी पांचवी फेल है। किशोरी की पांच महीने पहले राहुल से मुलाकात ऑनलाइन साइट पर हुई थी। 22 सितंबर को हत्या के दिन राहुल वैशाली आया था। इस बीच बुजुर्ग अनिल सक्सेना बाहर गए हुए थे। वह घर पहुंचे तो राहुल उन्हें देखकर छिप गया, लेकिन उन्होंने उसे फिर भी देख लिया था।