सतीश को क्वार्टर फाइनल में जाने की बधाई देते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
बॉक्सिंग में आज सतीश का पहला मुकाबला
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव पचौता निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सतीश यादव ने टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को पहला मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। जनपदवासियों को अब स्पर्धा में बचे जिले के एकमात्र खिलाड़ी से पदक की उम्मीद लगी हुई है। हालांकि वह इस पदक के मजबूत दावेदार भी हैं। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सतीश यादव ओलंपिक में पहली बार 29 जुलाई को मुक्केबाजी की सुपर हैवीवेट कैटेगरी में 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग में पदक की दावेदारी के लिए उतरे। इससे पूर्व सतीश यादव कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का परचम लहरा चुके हैं।
2014 में इचिओन एशियन गेम्स में कांस्य पदक, 2015 में बैंकाक में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2018 कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक और 2019 में बैंकाक में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। हाल ही में चोट लगने के कारण जर्मनी में हुए कोलोगन बॉक्सिंग वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए और मैच न होने के कारण सिल्वर मेडल प्राप्त किया।