फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: दुल्हन लेकर लौट रही बरात की मिनी बस खाई में गिरी, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, देखें तस्वीरें

Sat, 22 Jan 2022 12:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/रामनगर
विज्ञापन
1 of 7
road accident - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन को लेकर गाजियाबाद लौट रही बरातियों से भरी एक मिनी बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 18 बराती घायल हो गए। हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनीडांडा ब्लॉक में रामनगर रोड पर शंकरपुर के पास हुआ। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आ जाना बताया जा रहा है। बरात गाजियाबाद से पौड़ी गढ़वाल पहुंची थी। मृतकों में दूल्हे की बुआ, चचेरा भाई और दुल्हन की ताई शामिल हैं। घायलों का रामनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाजियाबाद नंदग्राम निवासी आनंद वल्लभ शर्मा के पुत्र संजय शर्मा की बरात पौड़ी गढ़वाल के अदालीखाल (धूमाकोट) के नलाई गांव निवासी देवेंद्र मैंदोलिया के घर बृहस्पतिवार को आई थी। देवेंद्र की बेटी सुमन उर्फ अनुष्का मैंदोलिया के साथ संजय शर्मा का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। शुक्रवार को दुल्हन को लेकर बराती मिनी बस से लौट रहे थे। बस में चालक सहित 21 लोग सवार थे। 
विज्ञापन

2 of 7
road accident - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत मरचूला रामनगर रोड पर शंकरपुर के पास चालक अशोक पुत्र जगतनाथ को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन

3 of 7
road accident - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दूल्हे की बुआ 65 वर्षीय सोहदरा देवी पत्नी वासनानंद भारद्वाज निवासी लाजपतनगर साहिबाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सल्ट थाना पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से रामनगर अस्पताल में लाया गया। 

4 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दुल्हन की ताई 50 वर्षीय सरिता पत्नी रमेश चंद्र निवासी लाजपतनगर साहिबाबाद और दूल्हे के चचेरे भाई 28 वर्षीय राकेश शर्मा पुत्र किशोर चंद्र निवासी नंदग्राम गाजियाबाद ने दम तोड़ दिया। सल्ट के एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो हुई है। घायलों का रामनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसआई कृपाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
हादसे में घायल दुल्हन और दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में दुल्हे ने भाई, बुआ और दुल्हन ने खोई ताई
मरचूला क्षेत्र में बरात की बस खाई में गिरने से दूल्हे संजय शर्मा के चचेरे भाई और बुआ की मौत हो गई जबकि दुल्हन सुमन उर्फ अनुष्का ने भी अपनी ताई को खो दिया। इस हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदल दीं।
विज्ञापन

6 of 7
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
ये लोग हुए हादसे में घायल
हादसे में दुल्हन सुमन मैंदोलिया, दूल्हा संजय शर्मा, मधु शर्मा पत्नी आनंद, प्रकाश भारद्वाज, दर्शनी पत्नी किशोर चंद्र, आनंद ध्यानी (अंबाला), अमन मैंदोलिया पुत्र दिनेश चंद्र, अशोक पुत्र नारायण सिंह निवासी गाजियाबाद, रेनू ध्यानी पत्नी विनोद ध्यानी निवासी दिल्ली, विनोद ध्यानी, तारादत्त जोशी पुत्र पुरुषोत्तम जोशी लखनपुर रामनगर, अंशुल मैंदोलिया पुत्र दिनेश चंद्र, पंडित महेश चंद्र तिवारी निवासी भिकियासैण, प्रमोद भारद्वाज पुत्र खुशाल मणि निवासी फरीदाबाद, दिवका देवी पत्नी खुशालमणि, विजय शर्मा पुत्र आनंद बल्लभ शर्मा, गाजियाबाद, प्रमोद पांथरी पुत्र खुशालमणि, अशोक पुत्र जगतनाथ निवासी गाजियाबाद घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
road accident - फोटो : अमर उजाला
चालक की झपकी बन गई हादसे का सबब
दुल्हन को लेकर लौट रही मिनी बस के चालक को झपकी आना दुर्घटना का सबब बन गया। झपकी के कारण चालक मिनी बस से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के अस्पताल पहुंचाया गया। दुल्हन के भाई घायल अंशुल मैंदोलिया ने बताया कि बहन को पहुंचाने गाजियाबाद जा रहा था। चालक अशोक पुत्र जगतनाथ के पास ही बैठा हुआ था। रास्ते में कई बार चालक झपकी ले रहा था। मिनी बस शंकरपुर के पास पहुंची तो चालक को फिर अचानक झपकी आ गई और बस खाई में गिर गई। घायल विनोद ध्यानी ने बताया कि वे सो रहे थे, जब आंख खुली तो वह बस के अंदर लहूलुहान थे। पिछली सीट पर बैठे घायल प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें