रैपिड रेल के लिए काम चालू
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर यह होंगी सुविधाएं
प्रत्येक प्लेटफार्म पर दो एस्केलेटर, तीन सीढ़ियों के साथ एक लिफ्ट होगी। सभी प्लेटफार्म पर ऑटोमेटिक प्लेटफार्म स्क्रीन डोर होंगे। आपातकालीन चिकित्सकीय स्थिति के लिए स्टेशनों की लिफ्ट में स्ट्रेचर लाने ले जाने की जगह और क्षमता होगी। स्टेशन पर ऑडियो वीडियो सुविधा वाले यात्री सूचना डिस्प्ले बोर्ड के साथ सिस्टम मैप लगाए जाएंगे। वहीं टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम), सुरक्षा जांच, अग्निशमन प्रणाली, दुकानें, स्कैन वेंडिंग मशीन के साथ अन्य सुविधाएं होंगी।