हापुड़ जिले के धौलाना के यूपीएसआईडीसी स्थित पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद का मंजर रूह कंपाने वाला था। बारूद में लगी आग के धमाके की आवाज पांच किलोमीटर तक गूंजी, कामगारों के शव उड़कर फैक्टरी परिसर से बाहर जाकर गिरे। शेड में लगी टीन 50 फुट उछल कर 200 मीटर दूर जाकर गिरीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरूआत में आग इतनी प्रचंड थी कि एक मिनट तक कुछ दिखना भी बंद हो गया। शनिवार सुबह फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। अनहोनी से अनजान कामगार टैंक में बारूद का मसाला तैयार कर रहे थे, अचानक बारूद ने आग पकड़ ली। कामगारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पलक झपकते ही टैंक आग का गोला बनकर फट गया। आग का गोला अपने साथ फैक्टरी के टीन शेड को गरीब 50 फुट ऊपर तक उड़ा ले गया। बारूद बनाने का काम कर रहे कामगारों के शव भी इस धमाके के साथ उड़कर फैक्टरी के बाहर जाकर गिरे।
विज्ञापन
2 of 8
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
धमाके की आवाज छह किलोमीटर दूर तक स्थित देहरा, चौना, नंगला, हसनपुर, पिपलेड़ा, खिचरा गांव में भी सुनी गई। पटाखा फैक्टरी से सटी अन्य फैक्टरियों में भी भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
3 of 8
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
एक फैक्टरी के संचालक अकरम ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उससे निकली आग के प्रकाश से एक मिनट तक कुछ दिखना भी बंद हो गया। कान भी सुन्न हो गए, वह अपनी फैक्टरी में ही मौजूद थे। गनीमत रही कि उनकी फैक्टरी में जान की क्षति नहीं हुई, हालांकि लाखों का नुकसान हो गया है।
4 of 8
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
मलबे में दबे शव, खोजने के लिए खोदाई
पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद कई शव मलबे में भी दब गए। जिन्हें खोजने के लिए पुलिस कर्मियों ने खोदाई कराई। काफी मशक्कत के बाद मलबे से दो शव बरामद किए गए।
विज्ञापन
5 of 8
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
आग से घिरे कर्मचारी बाहर भागे
बारूद में धमाके के बाद अधिकांश कर्मचारी झुलस गए, कपड़ों में आग से घिरे सात से दस कर्मचारी बाहर की और मदद की गुहार लगाते दौड़े। इनमें दो बाहर आते ही अचेत हो गए, जबकि बाकी रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
6 of 8
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
चाय वाला सुनील बना फरिश्ता
फैक्टरी के पास ही गढ़ निवासी सुनील चाय बनाने का काम करता है। शनिवार को जब यह हादसा हुआ तो वह मौके पर पहुंच गया। आग से झुलसते कर्मचारियों को उसने अपनी जान हथेली पर रख बचाया। घायलों को ऑटो आदि से उसने अस्पताल तक पहुंचवाया। साथ ही ईदवा प्रधान, साबिर मलिक, शहजाद चौधरी, हसीन, गफ्फार ने भी लोगों की मदद की।
विज्ञापन
7 of 8
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पड़े बजते रहे दो मोबाइल
मौके पर दो मोबाइल मलबे में पड़े थे और बार-बार बज रहे थे। पुलिस लोगों को फैक्टरी से बाहर निकाल चुकी थी और आईजी भी मौके पर जांच कर रहे थे। फोन की आवाज सुनकर उन्होंने मोबाइल को मलबे से निकालने के निर्देश दिए, जिन्हें खोजा गया।
मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद पहुंचे अधिकारी
घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया, उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मंडलायुक्त सुरेंद्र कुमार, एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। डीएम मेधा रूपम और एसपी दीपक भूकर पहले से मौजूद थे। मंडलायुक्त ने बताया कि मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की जा रही है। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।