फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियालो सावन आयो रे: महिलाओं ने नाच-गाकर मनाई तीज, झूले पर लिए हिंडोले, बच्चों ने मोहा मन, देखें तस्वीरें

Fri, 13 Aug 2021 10:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि 19 साल की आयु में फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान देशभक्त खुदीराम बोस से सभी युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 9
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में केंद्रीय आर्य युवक परिषद ने हरियाली तीज पर कार्यक्रम ‘हरियालो सावन आयो रे’ का ऑनलाइन आयोजन किया। इसमें सभी ने सावन के गीत गाए और तीज पर विचार व्यक्त किए। साथ ही देशभक्त खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि दी। 

वैदिक विदुषी दर्शनाचार्या विमलेश बंसल ने कहा कि तीज जब आती है तो चारों ओर हरियाली और उल्लास का वातावरण बन जाता है। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि 19 साल की आयु में फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान देशभक्त खुदीराम बोस से सभी युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर प्रेम सब्बरवाल, सुनीता रसोत्रा, प्रवीण आर्य आदि रहे। गायिका रजनी गर्ग, अनुश्री खरबंदा, वीना वोहरा, प्रतिभा कटारिया ने सावन के गीत प्रस्तुत किए। 
 
पैराडाइज क्लब की महिलाओं ने हरियाली तीज का आनंद उठाया। शास्त्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर निकिता गुप्ता और दूसरे स्थान पर पारुल वशिष्ठ रहीं। इस मौके पर प्रिया गुप्ता, रेनू अग्रवाल, अनीता, ममता, मिनाक्षी बंसल, गति गर्ग, मेघना बंसल, डॉ. सपना, मीनाक्षी बंसल, अलका गुप्ता, अर्चना चौहान, रेनू अग्रवाल, ममता, डॉ. मधु पोद्दार, बबिता गोयल, रीता गुप्ता, अल्पना सिंह मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

2 of 9
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक संस्था रोटरी क्लब मोदीनगर की ओर से आलोक पार्क में गुरुवार को हरियाली तीजोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल व ज्योति अग्रवाल ने किया। 
विज्ञापन

3 of 9
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
छोटे बच्चों ने देशभक्ति तरानों पर सुंदर प्रस्तुति देकर सबकों मंत्रमुग्ध कर दिया। डांस, खेल और झूले का भी बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। 

4 of 9
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और परिवार की तरह रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर संध्या सैन, निकिता गुप्ता ,शैली सिंहल, स्वेता गुप्ता, ज्योति गोयल, प्रीति त्यागी के अलावा, आदित्य अग्रवाल, विकास गुप्ता, आलोक गुप्ता, मुकेश गोयल, प्रमोद तथा शलभ सिंहल सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 9
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
पैराडाइज क्लब की महिलाओं ने हरियाली तीज का आनंद उठाया। शास्त्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

6 of 9
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
लायंस क्लब गाजियाबाद ने गुरुवार को कविनगर लायंस आई हास्पिटल के सभागार में हरियाली तीज महोत्सव मनाया। इसके साथ ही क्लब का अधिष्ठापन दिवस भी मनाया। तीज महोत्सव में महिलाओं ने सावन के गीत कजरी मल्हार पर नृत्य प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन

7 of 9
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
अनुराधा कंसल को तीज क्वीन का अवार्ड मिला। इसके अलावा सम्मान समारोह और जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया। मौके पर मुख्य रुप से अध्यक्ष बबीता मलिक, सचिव सीमा गर्ग, पूजा अग्रवाल, रचना अग्रवाल, वर्षा गुप्ता, राखी गर्ग, मनजीत चौधरी आदि मौजूद रहीं।

8 of 9
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
नेहरू नगर के कृष्ण कुंज अपार्टमेंट में महिलाओं ने तीजोत्सव मनाया। जिसमें राजस्थानी लोकनृत्य घूमर से ख्वाहिश, मिनी, एंजेल, शिवन्या, जिया और पीहू ने सबका मन मोह लिया। इसके अलावा कान्हा, चेतन, श्रेयस ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन

9 of 9
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का संचालन दीपिका शर्मा ने किया और अर्चना गुप्ता, नीतू कौशिक, मंजू यादव, अंकिता शर्मा, शिखा गुप्ता, सुनैना कोहली, सुनीता, राखी शर्मा, सोनू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें