फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पेट्रोल पंप कर्मियों के बिल्कुल बगल से निकलते हुए सड़क पर जा धंसी गोलियां, दो मिनट में लूट ले गए 25 लाख

Tue, 29 Mar 2022 10:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
गाजियाबाद में बैंककर्मी से लूट करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन से महज 500 मीटर की दूरी पर अध्यात्मिक नगर में बाइकर्स गैंग के तीन बदमाशों ने सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन पर पर पिस्टल से गोली चला दी। गोलियां कर्मचारियों के बिल्कुल बराबर से निकलते हुए सड़क पर जा धंसी। हेलमेट पहनकर दो बाइक से आए बदमाश दो मिनट में लूट करने के बाद पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। वारदात के तुरंत बाद सूचना मिल जाने पर भी पुलिस घेराबंदी करके उन्हें पकड़ना तो दूर उनका कोई सुराग तक नहीं लगा पाई। 
विज्ञापन

2 of 6
सड़क पर गिरा कारतूस का खोखा - फोटो : अमर उजाला
इस बीच एक राहगीर ने मोबाइल से लूट के घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब इसकी मदद से पुलिस लुटेरों की पहचान की कोशिश कर रही है। भागते हुए बदमाश कई जगह सीसीटीवी की फुटेज में भी नजर आए हैं। फुटेज से ही साफ हुआ है कि बदमाश पूरी तैयारी करके आए थे। वे अध्यात्मिक नगर में ही स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप से कैश लेकर चले कर्मचारियों का पीछा करते हुए आए।
विज्ञापन

3 of 6
वारदात के बाद भागते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
कैश को एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा कराने के लिए सेल्स मैनेजर पप्पू और सनी लेकर बाइक से जा रहे थे। पेट्रोल पंप के दो और कर्मचारी ऋषभ और रितेश त्यागी दूसरी बाइक पर पीछे चल रहे थे। बदमाशों ने पप्पू और सनी के आगे बाइक लगाई और पिस्टल निकाल ली।

4 of 6
वारदात के बाद भागते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पप्पू ने बताया, वह बाइक चला रहा था, बैग सनी के पास था। डासना फ्लाईओवर को पार करते ही बदमाशों ने घेर लिया और सनी से बैग छीनने की कोशिश करने लगे। उन दोनों ने लूट का विरोध किया तो तीनों बदमाशों ने उनके हाथों को निशाना बनाकर एक-एक गोली चला दी। इसके बाद बैग छीन लिया।
विज्ञापन

5 of 6
पेट्रोल पंप कर्मियों पर फायरिंग करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
छीनाझपटी में बदमाशों की बाइक गिर गई, जिसे उठाया और भाग निकले। इससे पहले उनसे उनकी बाइक की चाबी छीन ली थी। एएसपी आकाश पटेल का कहना है कि  सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। राहगीर के बनाए वीडियो से भी बदमाशों की शिनाख्त में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वारदात के बाद भागते बदमाश - फोटो : अमर उजाला

10 मिनट बाद आई पुलिस, फुटेज देखती रही

12:45 बजे- कर्मचारी पेट्रोल पंप से कैश लेकर बैंक के लिए चले।
1:15 बजे - बदमाशों ने कर्मचारियों को रोककर पिस्टल तान दी।
1:16 बजे - कर्मचारियों पर तीन गोलियां चलाईं और बैग छीना।
1:17 बजे -  पिस्टल लहराते हुए डासना की तरफ भाग गए बदमाश।
1: 20 बजे - पुलिस को कर्मचारियों ने फोन करके लूट की सूचना दी।
1: 30 बजे - पुलिस पहुंची और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।
1: 35 बजे - राहगीर ने वीडियो दिखाया, पुलिस ने फुटेज भी चेक की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें