पुलिस जिस अजीत उर्फ अजय के हत्यारे की तलाश कर रही थी, शव की डीएनए जांच हुई तो पता चला कि हत्या उसकी नहीं हुई, बल्कि उसने ही की है। यह साजिश इसलिए रची ताकि पुलिस उसे मरा समझकर फाइल बंद कर दे। इस साजिश में उसकी पत्नी कविता और दो बेटे सूर्यकांत और रविकांत भी शामिल रहे। तीनों ने किसी और के शव को अजीत का बताया था। कविता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटों की तलाश की जा रही है।