उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हापुड़ रोड स्थित गोविंदपुरम से सटी सरस्वती विहार कॉलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। महिला और किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबकि तीन बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
2 of 6
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
लोकमनी का हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। इसके पीछे कोई और नहीं, बल्कि खुद उनका रिश्तेदार बताया गया है। पुत्रवधू और पोते-पोतियों की ट्यूशन टीचर की हत्या को लेकर उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि कोई करीबी उन्हें जिंदगीभर का दुख पहुंचाएगा। लाल क्वार्टर में रहने वाला यह रिश्तेदार कभी उनका दामाद बनने वाला था, लेकिन अब दूर के रिश्ते में उनका समधी लगता है।
विज्ञापन
3 of 6
घटना के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
उसका नाम सुनते ही खुद लोकमनी के होश उड़ गए। लोकमनी की पोती ने अपने बयान में इसी रिश्तेदार की पत्नी व एक टेलर का नाम लिया है। पीड़ित लोकमनी ने बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता लाल क्वार्टर निवासी व्यक्ति से तय हुआ था, लेकिन बाद में उसने बेटी को मोटी बताकर शादी से इंकार कर दिया था।
4 of 6
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम सीन बयां कर रहा है कि लोकमनी के घर में रसोई का मुड़ा हुआ चाकू और एक पत्थर मिला है। दोनों ही खून से सने हैं। ऐसे में अंदेशा है कि लूटपाट के विरोध पर पहले पत्थर से हमला किया गया और फिर चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
घायल बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
घायल बच्ची बोले-अंकल ने पीटा, आंटी ने गोली मारी
पुलिस इस मामले में पहले परिवार से जुड़े एक कारपेंटर को आरोपी मान रही थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती एक बच्ची ने सारा मामला खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि लाल क्वार्टर में रहने वाले एक अंकल और उनकी पत्नी ने मारपीट करने के बाद परिवार के सदस्यों को मारा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। लाल क्वार्टर में रहने वाले दंपती के इर्द-गिर्द मामला घूम रहा है। प्रारंभिक जांच में सपनावत निवासी कारपेंटर का नाम सामने आ रहा था, लेकिन घटना के चश्मदीद व घायल बच्चों के बयान के बाद पुलिस ने उसे क्लीनचिट दे दी है।