फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दर्दनाक: बेबस मां ने वीडियो कॉल से देखा अंतिम बार मृत बेटे का चेहरा, फूट-फूटकर रोए भाई-बहन

Thu, 24 Mar 2022 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
1 of 8
Ghaziabad Big Incident - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई के चलते स्कूल की दीवार गिर गई। हादसे में नाला निर्माण का काम कर रहे पांच मजदूर दब गए। देर रात करीब दो बजे हुए इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने पांचों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। इनमें से तीन मजदूर अतहर (23), मुनकेश (18) निवासी कुरसैल, अररिया और तौफीक आलम (21) निवासी बगदहरा, अररिया बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायलों साबिर और मेराजुद्दीन को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रताप विहार में हुए हादसे में जान गंवाने वाले बिहार निवासी मुनकेश, तौफीक और अतहर के परिवार की माली हालत 2017 में बिहार में आई बाढ़ के बाद और खराब हो गई। थी। इसके बाद से उन्होंने पहले बिहार में मजदूरी की और फिर डेढ़ माह पहले गांव के लोगों के साथ परिवार के पालन पोषण के लिए मजदूरी करने गाजियाबाद आए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था वह घर वापस नहीं लौट पाएंगे। 

2 of 8
वीडियो कॉल पर मृतक को देखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
तीनों की हादसे में हुई मौत के बाद अस्पताल में मौजूद रिश्तेदार और दोस्तों ने वीडियो कॉल करके मां को उनके लाडले का चेहरा दिखाया। अंतिम बार वीडियो कॉल से लाडले का चेहरा देख मां और पिता गश खाकर गिर गए। भाई-बहन फूट-फूटकर रोने लगे। 

3 of 8
यहीं हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि अररिया जिले के गांव कुरसैल और बगदाहरा में गम का माहौल है। रिश्तेदार और दोस्तों ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से तीनों ही बालिग होने से पहले ही मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। 

4 of 8
Ghaziabad Big Incident - फोटो : अमर उजाला
मृतक मुनकेश के  चचेरे भाई आमिर ने बताया कि मुनकेश अकेला लड़का था। उसकी दो छोटी बहने हैं जबकि पिता मोहसिन दो साल से बीमार हैं। मुनकेश ही कमते वाला था। मौत की सूचना पाकर उसके पिता और मां सदमे में हैं जो बार-बार अपने लाडले को देखने को कह रहे थे। 

5 of 8
Ghaziabad Big Incident - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने वीडियो कॉल करके मुनकेश को दिखाया। वहीं तौफीक के गांव निवासी समसुद्दीन ने बताया कि तौफीक के दो छोटे भाई हैं, वह ही मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। अतहर के मौसेरे भाई इनायत ने अतहर का उसके परिवार के लोगों को चेहरा दिखाया। उसके परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
 
विज्ञापन

6 of 8
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मौत खींचकर ले गई मुनकेश को, नाइट ड्यूटी पर नहीं जाना चाहता था
परिवार में इकलौता कमाने वाला 18 साल के मुनकेश को मौत खींचकर ले गई। मुनकेश के मामा मोहम्मद सनवर ने बताया कि वह करीब 40 दिन पहले ही बिहार से यहां काम पर आया था। पिता बीमार रहते हैं और इकलौता कमाने वाला मुनकेश ही था।

7 of 8
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात जब ठेकेदार ने रात को काम पर बुलाया तो मुनकेश ने अपनी मामी नजहत को फोन करके बताया था। उसने कहा था कि ठेकेदार रात को काम पर बुला रहा है, लेकिन उसका मन नहीं कर रहा है ड्यूटी पर जाने का। मुनकेश ने कहा था कि अगर वह काम पर नहीं जाएगा तो ठेकेदार पैसा काट लेगा।
विज्ञापन

8 of 8
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मामी नजहत ने उसे कहा कि ठेकेदार पैसा भले काट ले, अगर मन नहीं कर रहा तो रात को काम पर न जाए। इसी कशमकश में काफी देर रहा, लेकिन फिर उसने ठेकेदार के बुलावे पर काम पर जाने का फैसला किया और चंद घंटे बाद ही हादसे में परिवार के उस इकलौते सहारे मुनकेश की जान चली गई। 
 
Next
AU ऐप में पढ़ें