फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया जैसी दरिंदगी: पीड़ित नर्स ने कराहते हुए कहा- तुम हाथ न लगाओ...पुलिस को बुलाओ, जल्दी करो, देर न हो जाए

Thu, 20 Oct 2022 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
यहीं से नर्स का अपहरण होना बताया गया है - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद शहर के नंदग्राम इलाके में दिल्ली की 38 वर्षीय नर्स के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी होने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। वह नंदग्राम में भाई के घर से उसके जन्मदिन समारोह में शामिल होकर दिल्ली अपने घर लौट रही थी। भाई का आरोप है कि चार युवक बहन को 16 अक्तूबर की रात दस बजे स्कार्पियो गाड़ी में डाल जंगल में ले गए। वहां एक और ने मिलकर दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। उसके हाथ बांधकर 18 की सुबह बोरी में बंद करके आश्रम रोड पर ही उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है लेकिन घटना को संदिग्ध बताया है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। नंदग्राम थाने में दर्ज एफआईआर में युवती के भाई ने बताया है कि बहन को दिल्ली नंदनगरी क्षेत्र में स्थित अपने घर जाना था। वह उसे आश्रम रोड पर मंदिर के पास ऑटो स्टैंड पर छोड़ आया था। वहीं से उसे अगवा किया गया।
विज्ञापन

2 of 9
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
सबसे पहले पहुंचे युवक पर टिकी शक की सुई
नर्स के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना पुलिस को राहगीर ने दी लेकिन उससे पहले ही एक युवक वहां मौजूद था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह बार-बार बयान बदल रहा है। इससे पुलिस के शक की सुई उसी पर टिक गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
पुलिस का कहना है कि घटना की सच्चाई का राज उसके सीने में दफन है। यह उसकी जुबां पर आते ही पूरा खुलासा हो जाएगा। यह युवक दिल्ली का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। उसकी लोकेशन भी चेक की जा रही है।

 

4 of 9
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने पहले बताया कि वह नर्स का परिचित है और उसका नाम आजाद है। घटना का पता चलने पर वह मौके पर पहुंचा था लेकिन थोड़ी ही देर में इससे पलट गया और बोला कि वह तो मौके पर गया ही नहीं था। 

 
विज्ञापन

5 of 9
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सूचना देने वाले राहगीर ने बताया कि पुलिस के आते ही वह युवक वहां से चला गया था। उसके कपड़े खून से सने थे। जैसे ही पुलिस पहुंची, वह सिटी फॉरेस्ट की तरफ चला गया। उसने उसे आवाज भी दी लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन

6 of 9
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
नर्स ने कहा-तुम हाथ न लगाओ...पुलिस को बुलाओ
तुम मुझे हाथ न लगाओ, पुलिस को बुलाओ, जल्दी करो, देर न हो जाए... कराहने की आवाज में नर्स ने ये बातें उस राहगीर से कीं जिसने पुलिस को सूचना दी। राहगीर ने पुलिस को बताया कि वहां पहले से एक युवक मौजूद था। नर्स से पहले उस युवक ने ही उससे कहा कि तुम पुलिस को फोन करो।

 
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो
उसने युवक से कहा कि तुम फोन क्यों नहीं कर रहे? उसने जवाब दिया कि वह फोन नहीं कर सकता, तुम करो। इसके बाद उसने महिला से कहा कि वह उसके हाथ खोल रहा है लेकिन महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया। राहगीर ने पुलिस को बताया कि महिला का चेहरा कपड़े से ढंका था। 

 

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
उसने कपड़ा हटाने को कहा, इससे भी महिला ने इनकार कर दिया। उसने कहा कि तुम पुलिस को फोन करो, खुद हाथ न लगाओ, जल्दी करो, देरी न हो जाए। इस पर उसने पुलिस को 112 पर कॉल करके सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में पुलिस आ गई और महिला को अस्पताल के लिए ले गई।

 
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति से चल रहा विवाद
पुलिस ने बताया कि महिला का पति से विवाद चल रहा है। महिला ने बताया है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ पति से अलग रहती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें