हाउसिंग सोसायटी के सिक्योरिटी गार्डों के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले थम नहीं रहे हैं। इस बार नोएडा के बजाय गाजियाबाद से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां राजनगर एक्सटेंशन की पैराडाइज सोसायटी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने सोसायटी में जाने वाले व्यक्ति से नाम और फ्लैट नंबर पूछा तो उसने गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि उसने इतनी पिटाई की कि उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर चला गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी को एक महिला रोकते हुए नजर आ रही है लेकिन युवक नहीं रूका।