फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल में पांच परिजनों की हत्या: इकलौते बेटे की खातिर लीलू ने खत्म की दो भाइयों की औलाद, सच जानकर पुलिस भी चौंकी

Fri, 24 Sep 2021 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
ghaziabad murder case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के गांव बसंतपुर सैंथली के शातिर किसान लीलू त्यागी ने 20 साल में एक-एक कर पांच परिजनों की जान ले ली। चार करोड़ की संपत्ति के लिए उसने रिश्तों का खून इतनी सफाई से किया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। तीन के खून से उसने अपने हाथ रंगे, जबकि दो का कत्ल सुपारी देकर कराया। डेढ़ माह पहले आठ अगस्त को रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र त्यागी को चार लाख रुपये देकर कराई पांचवीं हत्या के रहस्य से बृहस्पतिवार को पर्दा उठाने के साथ पुलिस ने पांचों वारदात का सिलसिलेवार खुलासा हो जाने का दावा किया है। लीलू, सुरेंद्र और सुपारी किलर राहुल गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया, लीलू ने बड़े भाई सुधीर, भतीजे रेशू (पुत्र ब्रिजेश) की हत्या सुपारी देकर कराई। भतीजी पायल और पारुल (पुत्री सुधीर) और भतीजे नीशू (पुत्र ब्रिजेश) की हत्या खुद की। लीलू, ब्रिजेश और सुधीर के नाम 16 बीघा जमीन थी। वह सुधीर और ब्रिजेश के हिस्से की लगभग चार करोड़ कीमत की जमीन हड़पना चाहता था। 
विज्ञापन

2 of 9
निशू त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाई, दो भतीजे और दो भतीजियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए 48 वर्षीय लीलू त्यागी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यह गुनाह अपने इकलौते बेटे की खातिर किया। वह चाहता था कि संपत्ति का बंटवारा न हो, पूरी उसके बेटे को मिले। भाई ब्रिजेश के दो बेटे थे और सुधीर की दो बेटियां। चारों बच्चों की हत्या कर दी थी। इनसे पहले सुधीर की जान ली। अब ब्रिजेश भी निशाने पर था। इसकी साजिश तैयार कर चुका था। अगर इसमें कामयाब हो जाता तो संपत्ति का कोई और हिस्सेदार नहीं बचता।

 
विज्ञापन

3 of 9
रेशू त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लीलू से पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि लीलू वह दो भाइयों की जमीन हड़पना चाहता था। उसने 20 साल पहले पूरी साजिश तैयार की थी। बड़े भाई की हत्या के बाद उसकी पत्नी को अपने साथ रखना भी इसी साजिश का हिस्सा था, क्योंकि उसकी शादी नहीं हुई थी। भाई की पत्नी से जब उसे बेटा पैदा हो गया तो उसने सोच लिया कि इकलौते बेटे को पूरी संपत्ति दिलाएगा। 

 

4 of 9
हत्यारोपी रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र त्यागी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में लीलू ने पुलिस को बताया कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। बल्कि हर हत्या के बाद वह मन ही मन खुश होता था। उसने बताया कि एक परिजन को मारने के बाद उसे अपनी संपत्ति बढ़ने का अहसास होता था। लीलू के मुंह से यह बात सुनकर पुलिस भी चौंक गई।
विज्ञापन

5 of 9
हत्यारोपी लीलू - फोटो : अमर उजाला
भाई की हत्या कराई, कहा-घर छोड़कर चला गया
2001 में बड़े भाई सुधीर की हत्या एक लाख की सुपारी देकर कराई। हत्यारे ने शव काली नदी में फेंका। लीलू ने कहानी बना दी कि सुधीर गुस्से में परिवार से नाता छोड़कर चला गया है। लीलू की शादी नहीं हुई थी। सुधीर की पत्नी अनीता और दो बेटियों पायल व पारुल को रख लिया।

 
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
छोटी भतीजी को जहर देकर मारा, बताया जहरीले कीड़े का काटना
2006 में अनीता के मायके में होने के दौरान बेटी पायल (8) के खाने में जहर देकर हत्या कर दी। सबसे कह दिया कि उसकी मौत जहरीले कीड़े के काटने से हुई है।

 
विज्ञापन

7 of 9
हत्यारोपी लीलू का मकान - फोटो : अमर उजाला
बड़ी भतीजी की हत्या कर आन की खातिर जान लेना बताया
2009 में पारुल (15) की हत्या कर दी। पहले कहा कि वह जहरीले कीड़े के काटने से मरी है। इसे लोगों ने नहीं माना तो कुबूल कर लिया कि हत्या की, लेकिन दलील दी कि उसके कई लड़कों से संबंध थे, इसलिए आन की खातिर जान ली।

 

8 of 9
मृतक - फोटो : अमर उजाला
भतीजे की हत्या कर कहा, कहीं चला गया है
2013 में भाई ब्रिजेश के बेटे नीशू (16) की गला दबाकर हत्या की। शव हिंडन में फेंक दिया। लोगों से कह दिया कि वह नशेड़ी था, चोरी करता था, राज खुला तो कहीं चला गया है।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादनगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
दूसरे भतीजे की हत्या पर हुआ शक
आठ अगस्त 2021 को ब्रिजेश के बड़े बेटे रेशू (24) की सुपारी देकर कराई। शव बुलंदशहर में गंगनहर में फेंका गया। लोगों से कह दिया कि वह परेशान चल रहा था, खुद ही कहीं चला गया होगा, आ जाएगा। 15 अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसी की जांच में खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें