ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी-1 सोसायटी में बृहस्पतिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे सांसद डॉ. महेश शर्मा के सामने गौरव चंदेल की पत्नी प्रीति बिफर पड़ीं। उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस शहर में आने से उनके पति की हत्या हुई है। जनसभा से क्या होता है।
विज्ञापन
2 of 7
मृतक गौरव चंदेल(दाएं) और उनका फ्लैट(बाएं)
- फोटो : अमर उजाला
जनसभा में सब आते हैं आप भी आते हो, लेकिन इससे क्या होता है। वहीं, डॉ. महेश शर्मा ने गौरव के बेटे की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की और पत्नी को नौकरी का आश्वासन दिया। परिवार से मिलने के तुरंत बाद सीएम को पत्र लिखकर ग्रेनो वेस्ट में पुलिस बल और सुरक्षा बढ़ाने आदि की मांग की।
विज्ञापन
3 of 7
रोती-बिलखती गौरव की पत्नी प्रीति
- फोटो : अमर उजाला
प्रीति चंदेल ने सांसद को बताया कि वह जब बिसरख कोतवाली में पति के लापता होने और मोबाइल स्विच ऑफ होने की सूचना देने पहुंची थीं तो उनसे कहा गया, ‘सर्विलांस देखने वाला पुलिसकर्मी चला गया है। वह सुबह दस बजे आएगा, आप भी दस बजे आना। गौरव परिवार को लेकर साढ़े तीन साल पहले शहर में आए थे और यहां आने से ही पति की जान गई है।
4 of 7
गौरव चंदेल का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
उनका मतदान पर भी विश्वास नहीं रहा पता नहीं क्यों मैंने इस बार अपना वोटर कार्ड बनवा लिया। मैंने पता नहीं कितने चक्कर काटकर अपना वोटर कार्ड बनवाया।’ डॉ. महेश शर्मा ने प्रीति चंदेल से कहा कि वह उनके पति के हत्या आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कराने का प्रयास करेंगे। वहीं, उन्होंने प्रीति की नौकरी लगवाने व परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
5 of 7
जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
न्याय तभी मिलेगा जब दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी
गौरव चंदेल की शोकसभा में परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। दुख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं। गौड़ स्कूल के चेयरमैन बीएल गौड़ से बात कर गौरव के बच्चे की निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। प्रीति की नौकरी की भी शीघ्र व्यवस्था कर दी जाएगी। संवेदनाओं के साथ सहयोग देकर हम परिवार के दुख को कुछ हल्का तो कर सकते हैं पर न्याय तभी मिलेगा जब दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए हम कटिबद्ध हैं।- सांसद का ट्वीट
विज्ञापन
6 of 7
फाइल फोटोताज के पश्चिमी गेट स्थित सिद्वेश्वरी मंदिर जाते पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा व अन्य
सांसद ने सीएम को पत्र लिखकर कहा, पुलिस बल और संसाधन उपलब्ध कराएं
गौतमबुद्ध नगर एनसीआर का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ये क्षेत्र उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहलाता है। कुछ वर्षों में यहां पूरे देश के कोने-कोने से आने (रहने) वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके सापेक्ष में पुलिस बल, साधन व सुविधाओं में बढ़ोतरी की आवश्यकता है। वर्तमान में गौरव चंदेल की हत्या के संबंध में आदेशित करें कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की अपेक्षा है।
परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। सामान्य देखा गया है कि कोई वारदात होने पर पीड़ित निकट थाना क्षेत्र में जाते हैं तो वहां जवाब मिलता है कि यह दूसरे थाना क्षेत्र का विषय है, आप वहां जाएं। इस स्थिति में समय की बर्बादी होती है व पीड़ित को पता नहीं होता कि कहां जाएं। कृपया आदेश करें कि जिस थाना क्षेत्र में प्रथम सूचना प्राप्त हो वह संबंधित थाने को सूचना दें।