फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirbhaya Case: सात साल संघर्ष किया, निर्भया की मां बोलीं-बस ये है आखिरी ख्वाहिश

Fri, 10 Jan 2020 09:36 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के गुनहगारों को डेथ वारंट मिलने की खबर के साथ ही अदालत में उसकी मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। भरे गले से बोली कि मेरी बेटी को लंबे इंतजार के बाद आखिर इंसाफ मिल ही गया। अब उसकी आत्मा को सुकून मिलेगा। बस.....अब 22 जनवरी सुबह सात बजे का इंतजार रहेगा, जब उन चारों  दंरिदों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से बातचीत में निर्भया की मां ने कहा कि अदालत के फैसले से देश की बच्चियों और महिलाओं को इंसाफ मिला है। देश को बस अब उस घड़ी का इंतजार है, जब मेरी बेटी के दरिंदे सूली पर लटकेंगे। ये चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन अब इनका आखिरी वक्त आ गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया की मां ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह अपनी आंखों से चारों दोषियों का दम निकलते हुए देखें। इसके लिए वह कोर्ट और जेल प्रशासन से लिखित में गुहार भी लगाएंगी। आशा देवी का कहना है कि वह अपने वकील से मिलकर जल्द ही इसके लिए लिखित में दरख्वास्त देंगी।
 

4 of 6
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
आशा देवी ने बताया कि बेटी को इंसाफ दिलवाने के लिए वह बीते सात साल से संघर्ष कर रही हूं। बेटी की मौत से पहले वह साधारण गृहणी थीं। बेटी के साथ हुई दरिंदगी और उसकी दर्दनाक मौत ने उन्हें कोर्ट- कचहरी सब दिखा दिया। पिछले सात साल में ऐसा कोई भी दिन नहीं होगा जब वह चैन की नींद सोई होंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक बेटी के गुनहगार फांसी पर नहीं लटक जाते। चारों दरिंदों को फांसी लगने के बाद यह न्याय सबके लिए नजीर होगा। इसके बाद निश्चित ही अपराधी बेटियों के साथ दरिंदगी करने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला
आशा देवी ने बताया कि पूरे देश ने उनका साथ दिया, इसके लिए वह देश के हर नागरिक का शुक्रिया अदा करती हूं। दोषियों के परिवार के बारे में पूछने पर आशा देवी ने कहा कि चारों को सजा मिलना बेहद जरूरी है, चारों के परिवार में आशा देवी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें