फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना

विज्ञापन
1 of 7
दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बदमाशों के दो गैंग के बीच चली आ रही रंजिश गैंगवार में बदल गई। इसके चलते ग्रेटर कैलाश का इलाका शनिवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। एक गैंग ने दूसरे गैंग के सरगना राजू रमाकांत राव उर्फ राजू बाबा (31) को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना

2 of 7
हालांकि, पुलिस ने  दूसरे  गैंग के सरगना समेत पांच बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से स्कोर्पियो कार, चार पिस्टल, 22 कारतूस, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान गैंग सरगना दीपक गौतम उर्फ पंडित (37), कपिल पंवार उर्फ बिल्लू उर्फ मंगल उर्फ अरुण (21), शंकर (28), शान मोहम्मद उर्फ शानू (23) और बिरेंद्र उर्फ बिंदू उर्फ टाइगर (34) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना

3 of 7
संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2.15 बजे राजू और उसके पांच अन्य साथी स्कूटी व दो बाइकों पर लाजपत नगर से तिगड़ी की ओर जा रहे थे। सादिक नगर के सामने अर्चना सिनेमा हॉल की लाल बत्ती पर स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने राजू की बाइक को टक्कर मार दी।

खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना

4 of 7
इससे राजू बाइक समेत नीचे गिर गया। बदमाशों ने कार से उतरकर बेहद नजदीक से राजू के सिर पर छह से सात गोलियां मारी। उधर, राजू के साथी शिब्बू ने पीसीआर को कॉल कर दी। दूसरी ओर, गश्त पर निकले ग्रेटर कैलाश थाने के एसएचओ संदीप घई भी  गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर भागे।

विज्ञापन

खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना

5 of 7
पीसीआर मौके पर पहुंच गई और स्कोर्पियो में भाग रहे बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। बदमाश ग्रेटर कैलाश के बी-ब्लॉक में घुसे और एस-ब्लॉक में एक बंद गली तक पहुंच गए। वहां से भागने के चक्कर में बंद दीवार को गाड़ी से टक्कर मारकर तोड़ दी। इस चक्कर में बदमाश चोटिल हो गए।

विज्ञापन

खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना

6 of 7
इसके बावजूद भी जंगल की ओर फरार हो गए। हालांकि, सुबह 4.30 से 6.30 बजे तक चले सर्च अभियान में पांचों बदमाशों को दबोच लिया गया। पुलिस की मानें तो लंबे समय से दीपक पंडित और राजू बाबा के गिरोह में गैंगवार चली आ रही थी। दोनों ही गैंग एक दूसरे पर हमले की फिराक में रहते थे। तिहाड़ जेल में अजय उर्फ छोटू और संगम विहार में हुई तीन हत्याएं इसी गैंगवार की वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना

7 of 7
राजू बाबा व दीपक पंडित के प्रॉपर्टी, केबल, ड्रग्स, सट्टे के धंधे चलते थे। इसी को लेकर दोनों गैंग के बीच रंजिश चलती रहती थी। राजू बाबा के खिलाफ हत्या के प्रयास व कई अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अपनी पत्नी रेखा व तीन बच्चों के साथ तिगड़ी गांव में रहता था। पुलिस ने राजू बाबा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें