फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इनकी मदद के लिए उतरी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी

विज्ञापन
1 of 7
विदेश राज्य मंत्री जनरल (सेवा.) वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह रविवार को जंतर-मंतर पहुंची। मृणालिनी ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पूर्व फौजियों के हक में आवाज बुलंद की। पूर्व सैनिकों के आंदोलन को जायज बताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार ने ओआरओपी लागू करने की मांग की। (सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली)

विज्ञापन

अब इनकी मदद के लिए उतरी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी

2 of 7
मृणालिनी सिंह ने कहा कि उन्हें राजनीति की ज्यादा समझ नहीं है। उन्हें सिर्फ यही पता है कि देश का 90 वर्षीय पूर्व फौजी भूख हड़ताल पर बैठा है। केंद्र सरकार को उसकी बातें सुननी चाहिए।
विज्ञापन

अब इनकी मदद के लिए उतरी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी

3 of 7
उन्होंने कहा कि पूर्व फौजी करीब दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह से मुलाकात कर पूर्व फौजियों की पीड़ा उन तक पहुंचाएंगी।

अब इनकी मदद के लिए उतरी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी

4 of 7
मृणालिनी ने आंदोलन कर रहे पूर्व सैनिकों से कहा कि वह एक रिटायर्ड फौजी की बेटी के तौर पर आंदोलन में आई हैं। उनके दादाजी, पिताजी व पति भी फौजी हैं। संभव है कि मेरा बेटा भी फौज में जाए।
विज्ञापन

अब इनकी मदद के लिए उतरी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी

5 of 7
उन्हें एक चीज पता है कि मोदी जी जो कहते हैं, वो करते हैं। यह कब लागू होगा, नहीं पता। लेकिन ओआरओपी सच्चाई जरूर बनेगी। उम्मीद के साथ आई हूं कि हमारी सरकार जल्द ही इनकी आवाज को सुनेगी
विज्ञापन

अब इनकी मदद के लिए उतरी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी

6 of 7
तीन पूर्व फौजियों की भूख हड़ताल रविवार को भी जारी रही। इनका उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए। उनकी नियमित तौर पर मेडिकल जांच भी हो रही है। चिकित्सकीय टीम के डॉक्टर अंकित का कहना है कि तीनों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इनकी मदद के लिए उतरी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी

7 of 7
उन्हें सलाह दी गई कि संक्रमण से बचने के लिए वह किसी से हाथ न मिलाएं। 16 अगस्त से अनशन पर बैठे तीनों पूर्व फौजियों का कहना है कि केंद्र सरकार से लिखित आश्वासन आने के बाद ही वह अनशन तोड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें