फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता कॉलोनी अग्निकांड: पड़ोसियों की जुबानी आंखों देखी, एक समझदारी से मौत का आंकड़ा चार पर रुका; देखें तस्वीरें

Thu, 14 Mar 2024 07:38 PM IST
Vikas Kumar शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
गीता कॉलोनी में पार्किंग में लगी आग में चार की मौत - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
तड़के करीब सवा पांच बजे पड़ोसियों की आंख खुली तो बाहर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। लोग बाहर निकले तो उनके रोंगटे खड़े हो गई। मकान नंबर-65 की पार्किंग में भयंकर आग लगी थी। आग की लपटों के बीच ग्राउंड फ्लोर पर बने फ्लैट से मदद की गुहार लगाई जा रही थी। राकेश और मनोज जान बचाने के लिए चिल्ला रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 13
चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
कुछ ही देर बाद मदद की गुहार लगाती आवाजें धीरे-धीरे खामोश होती चली गईं। दरअसल राकेश और मनोज के फ्लैट के दरवाजे पर पार्किंग बनी हुई थी। आग लगी तो वहां से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। परिवार ने दरवाजा बंदकर बचने का प्रयास किया, लेकिन हीट और धुंए की वजह से उनका दम घुट गया।
विज्ञापन

3 of 13
गीता कॉलोनी अग्निकांड - फोटो : @iAtulKrishan1
पुलिस का कहना था कि दोनों मासूमों समेत चारों की मौत झुलसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई। हीट की वजह से उनके शरीर हल्के काले पड़े हुए थे। इस फ्लैट में बचे बाकी तीन लोग राकेश, उसकी पत्नी बेबी और राकेश के छोटे भाई नंदू की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन उनके ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं।

4 of 13
गीता कॉलोनी अग्निकांड - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
हादसे में जान गंवाने वाले मनोज के साढ़ू वीरेश कुमार ने बताया कि मूलरूप से लेहरिया सराय, दरभंगा, बिहार के रहने वाले मनोज की दो माह पूर्व ही शास्त्री नगर निवासी समुन से शादी हुई थी। समुन का परिवार शास्त्री नगर में ही रहता है। करीब दो माह पूर्व मनोज और उसके बड़े भाई राकेश ने किराए का फ्लैट लिया था।
विज्ञापन

5 of 13
गीता कॉलोनी अग्निकांड की पीड़िता - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
तीनों भाई और उनका परिवार यहां रह रहा था। नंदू अविवाहित है। तीनों भाई घड़ौली डेयरी फॉर्म एरिया में बच्चों की साइकिल बनाने वाली एक फैक्टरी को चलाते थे। हादसे के समय राकेश, उसकी पत्नी बेबी, इनकी दो बेटियां सृष्टि, सुजाता और नंदू एक कमरे में थे। दूसरे कमरे में मनोज और सुमन मौजूद थे।
विज्ञापन

6 of 13
पीड़ित बच्चे - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
वीरेश ने बताया कि मनोज के माता-पिता बिहार में रहते हैं, वह वहां से चल दिए हैं। शुक्रवार को उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शव सब्जी मंडी मोर्चरी में सुरक्षित रखवाए गए हैं। उधर सुमन की मां राधा और पिता हरवंश का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था कि बेटी जीवन की खुशिया देखे बिना ही चली गई।
विज्ञापन

7 of 13
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
यदि समय पर न निकलते लोग तो हो सकता था बड़ा हादसा...
जिस समय इमारत में आग लगी उस समय बिल्डिंग के नौ फ्लैट में 45 से ज्यादा लोग मौजूद थे। समय रहते ज्यादातर लोगों की आंख खुल गई और वह छत पर पहुंच गए। बाद में पड़ोसी के मकान से वह सकुशल नीचे आ गए। पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर कुछ लोग फंस गए जिनको दमकल कर्मियों व पुलिस ने निकाल लिया।

8 of 13
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
एक दमकल अधिकारी ने बताया आग लगने के बाद वह पार्किंग से होते हुए पहली मंजिल के दरवाजों तक पहुंच गई, लेकिन आग अंदर नहीं पहुंच पाई। इससे पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। पार्किंग में लगी आग की वजह से ऊपरी मंजिलों पर जबरदस्त हीट और धुंआ पहुंचा, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत हुई।

9 of 13
पीड़ित युवक - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
यदि छत का गेट बंद होता था हादसा बड़ा हो सकता था। सीढ़ियों के रास्ते नीचे से बचकर निकलना नामुमकिन था। ऐसे में सभी शुक्र मना रहे हैं कि समय पर लोग सुरक्षित निकल गए। ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट में रहने वाले राकेश और मनोज का परिवार आग में फंस गया और सबसे ज्यादा जान-माल का उनका ही नुकसान हुआ।

10 of 13
गीता कॉलोनी में इसी पार्किंग में लगी थी आग - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
मौके पर सीपीआर देकर बची युवक की जान...
आग लगी तो पहली मंजिल की सामने की ओर रहने वाले आकिब, उसकी पत्नी सफाकत और ढाई माह की बेटी इसरा, पहली मंजिल के पीछे की ओर रहने वाला प्रशांत, दूसरी मंजिल पर जागृत और तीसरी मंजिल पर बुलबुल और रजनी फंस गए। आग पर काबू पाने के बाद जब इनको निकाला गया तो प्रशांत की सांस नहीं थी।

11 of 13
गीता कॉलोनी अग्निकांड - फोटो : pti
फौरन उसे मौके पर सीपीआर दिया गया तो उसकी सांसें लौटी। इसके बाद फौरन एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बाकी मनोज और सुमन की सांसें भी थम चुकी थी। उनको भी मौके पर सीपीआर दिया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उनको अस्पताल भेज दिया गया।

12 of 13
गीता कॉलोनी अग्निकांड - फोटो : @riteshkumar1926
दमकल कर्मियों को मौके पर पहुंचने में हुई खासी दिक्कत...
दमकल विभाग के एडीओ सुमित तहलान ने बताया कि 5.27 बजे सूचना मिलते ही करीब नौ गाड़ियां घटना स्थल की ओर रवाना हो गईं। सरोहनी पार्क की जिस इमारत में आग लगी थी, वहां तक पहुंचने में खासी दिक्कत हो रही थी। जगह-जगह लोगों ने गाड़ियां खड़ी की गई थीं, जिसकी वजह से घटना स्थल पर पहुंचने में परेशान हो रही थी।
विज्ञापन

13 of 13
गीता कॉलोनी अग्निकांड - फोटो : pti
ऐसे में तुरंत फैसला करते हुए गाड़ियों को बाहर खड़ा छोड़कर मौके पर करीब 150 मीटर पाइप जोड़कर पानी पहुंचाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। बाकी दमकलकर्मी सीढ़ी लेकर वहां पहुंचे। सीढ़ी लगाकर भी कुछ लोगों को रेस्क्यू कराया गया। दमकल विभाग के मुताबिक 50 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें