मंगलवार सुबह प्री मानसून बारिश के बाद सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। हाईवे से लेकर सर्विस लेन और मुख्य सड़कों पर पानी भरने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश की वजह से पूरे शहर में ट्रैफिक रेंगता सा दिखा।
विज्ञापन
2 of 6
बारिश से हालत बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में लोग ऑफिस देर से पहुंचे। इसके बावजूद नगर निगम अधिकारियों ने शहर में कहीं भी जलभराव न होने का दावा किया। वहीं जाम से परेशान शहरवासियों ने कहा कि गुड़गांव फर्स्ट नहीं, थर्ड क्लास सिटी है। दिनभर जगह-जगह वाहन जाम में फंसे रहे। करीब दो घंटे की बारिश से सड़कों पर इतना पानी जमा हो गया कि गाड़ियों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
बारिश से हालत बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो, स्कूटी समेत कई गाड़ियां पानी के कारण बंद हो गईं। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मिलीमीटर बारिश हुई। नए गुड़गांव समेत कई इलाके में 38 एमएम तक बारिश हुई। पानी निकलने के माकूल बंदोबस्त नहीं होने की वजह से कई सेक्टरों के मुख्य द्वार पर ही पानी जमा रहा।
4 of 6
बारिश से हालत बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-15, 32 माइल स्टोन रोड, हीरो चौक स्थित एक्सप्र्रेस-वे, सुभाष चौक, पालम विहार में बरसात का पानी भरा रहा। सिग्नेचर टावर के पास अधिक पानी जमा होने के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। शहर के मुख्य चौराहे में शुमार इस जगह करीब आधा किलोमीटर तक पानी जमा होने से कई गाड़ियां बंद हुईं।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश से हालत बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी से मिली राहत-लगातार उमस वाली गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से राहत मिली। मंगलवार को बारिश के बाद करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं आर्द्रता 46 फीसदी दर्ज की गई।
प्रशासन का दावा- प्रशासन ने दावा किया कि खांडसा सर्विस लेन, खेड़कीदौला से मोहम्मदपुर झाड़सा, बैस्टैक, न्यू कॉलोनी रोड, लक्ष्मी बाजार, सब्जी मंडी से सेक्टर-10 रोड, गाड़ोली कलवर्ट, रेजांगला चौक, कन्हैई, वजीराबाद, सेक्टर-27/28 रोड, सेक्टर-27/43 रोड,सेक्टर-43/53 रोड तथा आरडी सिटी रोड व सेक्टर-56 रोड आदि स्थानों पर पानी जमा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के बाद करीब दो घंटे यहां भी पानी भरा रहा।