फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद फिर होगा कल्पना और सफेद टाइगर विजय का मिलन

Tue, 28 Jun 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चिड़ियाघर में फिर होगा मिलन - फोटो : अमर उजाला
सफेद टाइगर की संख्या बढ़ाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन एक साल बाद फिर से अपने सफेद टाइगर विजय का कल्पना के साथ मिलन कराएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
सफेद टाइगर - फोटो : अमर उजाला
 कल्पना दिल्ली चिड़ियाघर में फीमेल सफेद टाइगर है, जो फिलहाल अपने चार बच्चों (शावकों) के साथ रह रही है। चारों बच्चों के पिता विजय ही है।
विज्ञापन

3 of 5
होगा मिलन - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर के क्यूरेटर रियाज खान के मुताबिक, विजय बचपन से ही दिल्ली चिड़ियाघर में है। कल्पना भी कई सालों से यहीं है। दोनों की आपस में अच्छी समझ है। कल्पना व विजय के पांच बच्चे (शावक) हुए थे। एक की मौत हो गई थी, जबकि बाकी चार एक साल के हो गए हैं। उसके बाद से ही चिड़ियाघर को नए शावक नहीं मिले हैं।

4 of 5
होगा मिलन - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर प्रशासन अब फिर से विजय और कल्पना का आपस में मिलन कराकर दोबारा से नए शावकों को लाने की योजना बना रहा है। बताते चलें कि दिल्ली चिड़ियाघर में वर्तमान में छोड़े-बड़े मिलाकर कुल छह सफेद टाइगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जू में शावक - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय पहले एक फीमेल टाइगर को दूसरे चिड़ियाघर में भेजा गया था। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि विजय और कल्पना के जरिये हम सफेद टाइगर की संख्या बढ़ाना चाहते हैं, जिससे दूसरे चिड़ियाघर में सफेद टाइगर को भेजा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें