हम दिल दे चुके सनम, जोधा-अकबर, देवदास व लगान फिल्म के सेट निर्माता नितिन चंद्रकांत देसाई ने श्री-श्री रविशंकर के वैश्विक सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य सेट तैयार किया है।
विज्ञापन
2 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
इस सेट को बनाने में ढाई महीने का समय लगा है, जबकि तैयारी एक साल से जारी थी। सेट का डिजाइन मुंबई में तैयार किया गया है। सेट की थीम नव, जल और तल है, जिसके माध्यम से इंद्रलोक की भी तारीफ मिलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
समारोह स्थल पर ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में नितिन चंद्रकांत देसाई ने बताया कि सात एकड़ में बनने वाले इस मंच पर 50 हजार आदमी भी बैठ जाएंगे तो भी यह नहीं टूटेगा।
4 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
नितिन के मुताबिक, फिल्मों के सेट बनाना बेहद आसान है, लेकिन ऐसे महोत्सव का मंच बनाने से पहले सुरक्षा से लेकर लेकर अन्य तैयारियों का भी जायजा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
यह दुनिया का सबसे बड़ा मंच होगा और गिनीज बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराएगा। फिल्म का मंच बनाने में कंप्यूटर की तकनीक बेहतरीन लुक देती है, लेकिन यहां असल मंच में जो होगा, वही दिखेगा।
विज्ञापन
6 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
च को नव, जल और तल इसलिए कहा है, क्योंकि आसमां से लेकर वायु और जमीन की बेहतरीन जुगलबंदी में दर्शकों को शांति के संदेश के बीच भारतीय पारंपरिक वाद्य संगीत और नृत्य की ताल से दुनिया को रूबरू करवाया जाएगा। कार्यक्रम प्रस्तुति के दौरान दर्शकों को मंच के पीछे पानी का समावेश भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
मंच को कई खंड में बांटा गया है, जैसे एक में तबला, ढोल आदि से जुड़े वाद्य यंत्र तो बी में सितार, वीणा और डी में हारमोनियम। अलग वर्गों में रखने का मुख्य मकसद यह कि हर वाद्ययंत्र जब बजता है तो हवा के साथ उसके अलग सुर निकलते हैं। इसलिए मंच पर हर वाद्य यंत्र को अलग-अलग स्थान दिया गया है।
8 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
35 हजार कलाकार देंगे प्रस्तुति : दर्शकों को 16वीं शताब्दी के वाद्य यंत्रों पर आधारित मोहिनिअट्टम व कथकली की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। इन वाद्य यंत्रों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि भावी पीढ़ी समेत दुनिया को भारतीय इतिहास से रूबरू कराना।
9 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
प्रस्तुति में विभिन्नता में एकता का संदेश के जरिये कश्मीर से कन्याकुमारी तक की संस्कृति का सम्मिश्रण देखने को मिलेगा। इसके अलावा विदेशी कलाकार भी विशेष प्रस्तुति देंगे।
10 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
पाकिस्तानी कलाकार भी कर रहे हैं शिरकत : विश्व में शांति का संदेश देने वाले इस मंच पर पाकिस्तानी कलाकार भी दिखेंगे। फोक डांस के माध्यम से 50 कलाकार अपनी संस्कृति की मिसाल देंगे, जबकि 50 अन्य वाद्य यंत्रों पर जुगलबंदी करते दिखेंगे।
11 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
35 सिंगर देंगे यादगार प्रस्तुति :संस्था के 35 साल पूरे होने पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के 35 प्लेबैक सिंगर एक साथ प्रस्तुति देंगे।
इन चर्चित फिल्मों का सेट बना चुके हैं : जोधा-अकबर, लगान, देवदास, हम दिल दे चुके सनम फिल्म समेत चंद्रकांता व विग बॉस का सेट तैयार कर चुके हैं।
12 of 13
World Culture Festival, Delhi
- फोटो : Anil Kumar
समारोह स्थल व आयोजन की खास बातें:
-7 एकड़ में तैयार हो रहा है अंडाकार मंच। 2.5 फीफा ग्राउंड के बराबर है, जिसे विश्व का सबसे बड़ा मंच तैयार होने का दावा किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए विश्व के सबसे बड़े अस्थायी मंच के रूप में हुआ है आवेदन।
-155 देशों के करीब 35 लाख लोग बनेंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा।
-1000 एकड़ में डीएनडी के पास यमुना किनारे होगा यह आयोजन।
-35, 973 कलाकार इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।
-20,000 से अधिक विदेशी मेहमानों के आने की है संभावना।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रमुख :
-40 कलाकार विश्व के तीव्र ध्वनि नॉन ब्रास ध्वनि यंत्र नादास्वर्म की प्रस्तुति देंगे। (तीनों दिनों में अलग-अलग समय आयोजन)
-1000 संस्कृत के रिसर्च स्कॉलर व उनके शिष्य वैदिक संगीत व राग प्रस्तुत करेंगे। (तीनों दिन अलग-अलग समय आयोजन)
-शाम 6.10 बजे प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन भाषण देंगे।
-100-100 कलाकार जापानी ऐवा ओडोरी नृत्य, ब्राजिलयन सांबा, लिथुनियन नृत्य, रशियन डांस की प्रस्तुति देंगे।
-35 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्लेबैक सिंगर व कलाकार प्रस्तुति देंगे।
-1000 कलाकार हिमाचली नाटी प्रस्तुत करेंगे।
-300 कलाकार थाई डांस की प्रस्तुति देंगे।
-8500 कलाकार 40 विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ विश्व की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराएंगे (यह आयोजन तीनों दिन में चार बार अलग-अलग समय पर आयोजित होगा)
-15000 आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक गुरु पूजा पर एक साथ राग अलापेंगे।
-200 फिलीपिंस के कलाकार परफॉर्म करेंगे।
-200 सिक्किम के कलाकार मेरुनी नृत्य करेंगे।
-1000 पंजाबी कलाकारों द्वारा पंजाबी भांगड़ा दूसरे दिन के समापन समारोह में रात 8 बजे से आयोजित होगा।
-शाम 6.30 बजे राष्ट्रपति पहुंचेे और राष्ट्रगान के बाद उनका भाषण होगा।
-1000 गायक रविंद्र नाथ टैगार के लिखित गीत पर प्रस्तुति देंगे।
-1500 कलाकार कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति देंगे।
-50 पाकिस्तानी कलाकार सूफी गायन की प्रस्तुति देंगे।
-100 कलाकार इंडोनेशियन डांस की प्रस्तुति देेंगे।
-132 जापान के कलाकार चीयर डांस की प्रस्तुति देेंगे।
-3000 से विश्व के कलाकार 25 विभिन्न विधाओं में आध्यात्मिक नृत्य व नाटक की प्रस्तुति तीसरे दिन की समाप्ति पर रात्रि 8.30 बजे से देंगे।