फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: निजी कंपनी की जीएम और स्टाफ नर्स ने दी जान, फंदे पर लटके मिले शव, एक ही अस्पताल में करती थीं काम

Tue, 06 Dec 2022 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के निजी अस्पताल में काम करने वाली जीएम और स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव अलग- अलग जगह पर फंदे से लटके मिले हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
faridabad suicide case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल में काम करने वाली दो युवतियों के शव अलग-अलग जगह फंदे से लटके मिले हैं। मृतकों में एक युवती अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्ररत थी। दूसरी एक फार्मा कंपनी की तरफ से जीएम के पद पर थी, जो एकार्ड अस्पताल में कंपनी का काम देख रही थी। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिए हैं। स्टाफ नर्स के पिता ने अस्पताल प्रबंधन पर हत्या कर शव फंदे से टांगने का आरोप लगाया है। जीएम के परिजनों ने अभी पुलिस को अपना बयान नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को पलवली गांव में एकॉर्ड अस्पताल के हॉस्टल में एक स्टाफ नर्स का शव फंदे से लटका मिला। हॉस्टल तीन मंजिल का बना हुआ है। यहां 62 नर्स रहती हैं। तीसरी मंजिल पर जाने के बाद सीढि़यों की ममटी की छत से निकले सरियों पर दुप्पटे के सहारे नर्स का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन

2 of 8
मृतक शीतल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दुपट्टा उंचाई पर बांधने के लिए बांस की सीढ़ी का इस्तेमाल किया गया था।  सूचना पाकर खेडी पुल थाने से पुलिस मौके पर पंहुची और शव कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने युवती के कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने युवती का मोबाइल व लेपटॉप व अन्य सामान कब्जे में लिया है। युवती की पहचान मूल रूप से महेंद्रगढ़ के गांव राठीवास निवासी कविता (26) के रूप में हुई है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
मृतक कविता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी शादीशुदा है। छोटी बेटी कवीता फरीदाबाद के एकॉर्ड अस्पताल में करीब आठ माह से स्टॉफ नर्स की नौकरी कर रही थी। सोमवार सुबह छह बजे कविता की फोन पर बड़ी बहन से बात हुई थी। कविता बिलकुल भी तनाव में नहीं थी। पुलिस का दोपहर में फोन आया कि बेटी ने फंदा लगा लिया है। आरोप है बेटी की हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाया गया है।
 

4 of 8
faridabad suicide case - फोटो : अमर उजाला
दूसरे मामले में पलवल निवासी मृतका शीतल के भाई नरेंद्र ने बताया शीतल (27) एकॉर्ड अस्तपाल में जीएम के पद पर कार्यरत थी। दो दिन से उनका शीतल से कोई संपर्क नहीं हो रहा था। सोमवार को हॉस्पिटल ने उन्हें सूचना दी कि शीतल अस्पताल भी नहीं आ रही है। परिजनों ने सेक्टर-86 स्थित समर पाम सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 307 पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन

5 of 8
मृतक शीतल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट अंदर से बंद था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। फ्लैट के अंदर वाले कमरे के पंखे पर शीतल का शव फंदे से लटका हुआ था। नरेंद्र का कहना है शीतल यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। 16 तारीख को उसे एक परीक्षा में भी जाना था। एक दिसंबर को उसके पिता शीतल से मिलकर गए थे। 

 
विज्ञापन

6 of 8
faridabad suicide case - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पिता ने शीतल के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया था। अगले दिन पिता वापस पलवल चले गए। उसके बाद से किसी की भी शीतल से बात नहीं हुई। परिजनों ने शीतल की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से मामले की जांच के लिए कहा है।

 
विज्ञापन

7 of 8
faridabad suicide case - फोटो : अमर उजाला
एकॉर्ड अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रबल राय का कहना है कविता उनके अस्पताल में स्टॉफ नर्स के तौर पर काम करती थी। उसने कभी भी अस्पताल प्रबंधन को किसी तनाव के बारे में नहीं बताया। हॉस्टल में केवल महिलाएं ही रहती हैं। दूसरी युवती शीतल साधे तौर पर उनकी कर्मचारी नहीं थी। उनके अस्पताल में एलआर फार्मा नाम की कंपनी फार्मेसी चलाती है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
faridabad suicide case - फोटो : अमर उजाला
शीतल उनकी कंपनी में जीएम का काम संभालती थी। थाना खेडी पुल प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया दोनों मामलों में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। रिपार्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत में लगे आरोपों की जांच की जा रही है।

मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, अस्पताल की तरफ से मामले में पूरा सहयोग किया जा रहा है।-डॉ. पूर्णिमा राव, जीएम, एकॉर्ड अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें