फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने तोड़ दिए हाथ-पैर: बहन को तंग करता था, पीछा करते आ गया घर, शरीर पर 13 फ्रैक्चर; 17 दिन से अस्पताल में

Tue, 15 Apr 2025 07:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में युवती के भाई व उसके दोस्त किशन उर्फ हनी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
1 of 4
घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद कोतवाली थाना एरिया में दोस्त युवती का पीछा करते हुए गुलशन 29 मार्च को उसके घर तक पहुंच गया। युवती ने अपने भाई को इस बारे में बताया तो उसी रात कॉल कर गुलशन को मिलने के बहाने बुलाया गया। युवती के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर गुलशन के हाथ-पैर तोड़ दिए। युवती भी गुलशन पर पीछा करने की एफआईआर दर्ज करा चुकी है। जिसमें बाद में दुष्कर्म की धारा भी जुड़ चुकी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
हमलावर भाई को पुलिस ने धरा
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में युवती के भाई व उसके दोस्त किशन उर्फ हनी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में यही बताया कि बहन को परेशान करने के चलते उन्होंने गुलशन को पीटा। 
विज्ञापन

3 of 4
घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
युवती भी दर्ज करा चुकी है पीछा करने की एफआईआर, बाद में जुड़ी दुष्कर्म की धारा
वहीं गुलशन ने जिस युवती के भाई व अन्य पर मारपीट की एफआईआर कराई है। इस युवती ने भी एक अप्रैल 2025 को महिला थाना एनआईटी में गुलशन के खिलाफ पीछा करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि आरोपी गुलशन 29 मार्च 2025 को पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंचा। वहीं बाद में युवती ने अपने बयान में आरोपी गुलशन पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। जिसके बाद केस में दुष्कर्म की धारा भी जुड़ चुकी है। 
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस ने लड़की के भाई को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गुलशन ने दर्ज कराई थी मारपीट की एफआईआर
कोतवाली थाना में सारन गांव के रहने वाले गुलशन ने 30 मार्च 2025 को मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि 29 मार्च को उन्हें महिला मित्र के भाई ने कॉल कर मिलने व बात करने के लिए बुलाया। रात 9 बजे तय स्थान 2 नंबर सी ब्लॉक में गुलशन पहुंचा। आरोप है कि वहां युवती का भाई, पिता व अन्य युवक मौजूद थे। आरोपियों ने रॉड व डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आस-पास काफी लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक के दोनों हाथ व दोनों पैर में 13 जगह से हड्डी टूटी है। इस मामले में पुलिस ने युवती के भाई व उसके साथी जवाहर कॉलोनी निवासी किशन उर्फ हनी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें