हरियाणा के फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी, सास, साले व उसके दोस्त को गोली मार दी। घटना में पत्नी, सास व साले के दोस्त ने दम तोड़ दिया, जबकि साले को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोठड़ा मोहताबाद में हुए तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी नीरज ने घर में दाखिल होने के लिए अपने बारह वर्षीय बेटे का सहारा लिया। आरोपी अपने साथी लेखराज के साथ गुरुवार अलसुबह करीब ढाई बजे अपने साले के घर पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक उसने बेटे को फोन किया और कहा कि उससे मिलने आया है। दरवाजा खोलो। बेटे ने घर का दरवाजा खोल दिया। इससे दोनों आरोपी घर में दाखिल हो गए। घटना को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपी अपने साथ कट्टा व चाकू लेकर गए थे।
विज्ञापन
2 of 6
faridabad triple murder
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खुलते ही आरोपियों ने खेला खूनी खेल
आरोपी सबसे पहले घर की पहली मंजिल पर गए। यहां उन्होंने आरोपी नीरज के साले गगन और उसके दोस्त राजन को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी नीचे आए और नीरज ने पत्नी आयशा और सास सुमन को गोली मार दी।
विज्ञापन
3 of 6
faridabad triple murder
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी और सास को गोली मारने के बाद चाकू से भी गोदा
आरोपी को सबसे ज्यादा गुस्सा अपनी पत्नी और सास पर था, इसलिए उसने दोनों की मौत सुनिश्चित करने के लिए गोली मारने के बाद दोनों पर चाकू से भी वार किए।
4 of 6
आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गोली की आवाज सुनते ही घर में छिप गया था मासूम
बच्चे को नहीं पता था कि उसका पिता घर में किस मकसद से आया है। जैसे ही बच्चे ने गोली चलने की आवाज सुनी, वह डर गया और एक कमरे में जाकर छिप गया। आरोपी करीब आधे घंटे तक घर के अंदर ही रहे। इस दौरान उन्होंने चार लोगों पर गोली चलाई और चाकू से वार किए।
विज्ञापन
5 of 6
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गोली कमर में लगने के कारण बच गया गगन
मुमकिन है कि यदि बच्चा उनके सामने पड़ जाता तो उसकी भी हत्या हो सकती थी। गगन के मुताबिक आरोपी उसे मृत समझ कर चले गए थे। यदि उन्हें पता होता कि वह बच गया है तो उस पर भी चाकू के वार किए होते। गगन गोली कमर में लगने के कारण वह बच गया। गगन की पत्नी अपने बच्चों के साथ करीब 15 दिन पहले अपने मायके चली गई थी, इसलिए वह बच गई।
पत्नी आयशा के चरित्र पर नीरज को था शक
आरोपी नीरज को अपनी पत्नी आयशा के चरित्र पर शक था। इसके आलावा उसका अपने साले गगन से 10 लाख रुपये का लेनदेन भी था। पुलिस ने गगन की शिकायत पर धौज थाने में हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है।