सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
पिछले महीने नोएडा में भी हुआ था एक सेक्स रैकेट का खुलासा
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-122 में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पिछले महीने ही पर्दाफाश किया था। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर वहां से तीन महिला और तीन पुरुष पकड़े हैं। जिस समय पुलिस ने छापा मारा वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियां समेत सामान और नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली फेज-3 पुलिस ने सोमवार रात को सेक्टर-122 में छापा मारा। यहां से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सेक्स रैकेट की महिला संचालिका भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल, पर्स, 9860 रुपये समेत आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं।