फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर दरिंदगी: पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का देता था दबाव, फिर उस रात जवाब दे गया आठ वर्षों का धैर्य

Tue, 18 Oct 2022 09:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा के पलवल जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। हथीन उपमंडल के एक गांव में पत्नी के साथ पति ने अप्राकृतिक सेक्स करने के लिए जबरदस्ती की। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी जमशेद अली ने बताया कि पीड़िता होडल उपमंडल के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी हथीन उपमंडल के एक गांव के व्यक्ति के साथ साल 2004 में हुई थी। दंपती के दो पुत्र हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति पिछले करीब दस वर्षों से अप्राकृतिक सेक्स के लिए दबाव बनाता है। 
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि 16 सितंबर 2022 को शराब के नशे में उसका पति घर आया। आते ही अप्राकृतिक सेक्स के लिए जबरदस्ती करने लगा। मना करने पर पत्नी को लात घूंसों से पीटा। 
 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
17 सितंबर को उसके साथ मारपीट की। पत्नी ने मोबाइल से अपने मायके वालों को बता दिया। कुछ देर बाद पति आया और पत्नी को चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अपहरण कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं, दूसरी ओर, नूंह जिले के पुन्हाना के बिछौर थाने के एक गांव में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को करीब 11 माह तक बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 नवंबर 2021 की रात को पशुओं को बांध रही थी। इसी दौरान वहां से चार आरोपी उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर राजस्थान के एक गांव में ले गए। जहां पर चारों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : social media
इसके बाद दूसरे स्थानों पर ले जाकर 11 माह तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। करीब 11 माह बाद वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटने में कामयाब रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जांच अधिकारी सुनील देवी ने बताया कि अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही जान से मारने धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें