फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या खाएं और क्या बचाएं: नींबू को भी लगी महंगाई की नजर, सब्जियों के दाम पहले ही बिगाड़े बैठे रसोई का बजट

Sat, 15 Oct 2022 05:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
विज्ञापन
1 of 5
नीबू - फोटो : अमर उजाला
नींबू की बढ़ती कीमतों से भी रसोई का बजट बिगाड़ रहा है। अब नींबू 200 किलो मिल रहा है। ऐसे में 10 रुपये का एक नींबू मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
नीबू - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों हुई बारिश के कारण सब्जियों की फसल खराब होने से एक बार फिर दाम आसमान छू रहे हैं। हरी सब्जियां पहले से महंगी है और अब नींबू पर भी महंगाई का असर दिखने लगा है। ऐसे में अब किचन से सब्जी के साथ अब नींबू गायब होने लगा है। मंडी में 160 रुपये किलो मिल रहा है लेकिन सेक्टरों में 200 तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
नींबू - फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़ और एनआईटी सब्जी मंडी में 50 रुपये 250 ग्राम नींबू (5 नींबू) मिल रहे हैं। बल्लभगढ़ सब्जी मंडी के व्रिकेता राकेश ने बताया कि बरसात से पहले नींबू का दाम 20 रुपये के 250 ग्राम था लेकिन अब यह दाम बढ़कर 40 से 50 रुपये के 250 ग्राम हो गए। नींबू अब 160 से 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। नींबू दूसरे राज्यों से आता है। बरसात की वजह से उन राज्यों की फसल खराब होने की वजह से नींबू के दाम बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेता प्रदीप ने बताया कि गर्मी के बाद दूसरी बार नींबू के रेट बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में मौसम थोड़ा ठंडा होने के बावजूद भी नींबू के दाम बढ़े है।

4 of 5
हरी सब्जियां - फोटो : mirzapur
हरी सब्जियां भी हुई मंहगी
बरसात के बाद हरी सब्जी भी महंगी हो गई है। पहले सब्जी विक्रेता के द्वारा 10 रुपये की दो पालक की गड्डी दी जाती थी लेकिन अब एक गड्डी 20 रुपये की हो गई है। इसके अलावा हरा धनियां 20 रुपये 250 ग्राम बेचते थे लेकिन अब 40 से 50 रुपये के ग्राम हो गया है। अब धनिया 160 से 200 रुपये किलो है। दुकानदारों के मुताबिक हरी सब्जियों के दाम में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पिछले सप्ताह पहले 30 रुपये प्रति किलो मिलने वाला प्याज 40 का मिल रहा है।  30 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर 50 रुपये किलो मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू - फोटो : अमर उजाला
लोगों से बातचीत
दो दिन से नींबू भी महंगा मिल रहा है। हरी सब्जियां तो पहले से ही महंगी मिल रही है। महंगाई होने से कम सब्जियां ले रहे हैं। -सुनीता, गृहणी

सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, महंगाई इतनी है कि समझ नहीं आता क्या खाएं और क्या बचाएं। -मीना देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें