फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरतों से अश्लील चैटिंग की सनक: fb पर पहले भेजता था उनकी गंदी तस्वीरें, फिर कपड़े उतरवाने के लिए बनता था दबाव

Tue, 13 Sep 2022 12:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में महिला थाना एनआईटी की टीम ने एक ऐसे आरोपी ट्रक चालक को दबोचा है, जो केवल अपने मनोरंजन के लिए महिलाओं को परेशान करता था। आरोपी महिलाओं के नंबर पर उनके अश्लील एडिट फोटो व वीडियो भेजकर उन्हें परेशान करता था। आरोपी उनसे मनचाही बात मनवाता था। आरोपी अश्लील चैट करता और वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने जैसी शर्तें रखता था। बाद में उसे रिकॉर्ड कर और ज्यादा परेशान करने लगता था। करीब एक साल में आरोपी 85 महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। आरोपी के मोबाइल से 485 अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने बताया कि टीम ने चार महीनों की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलीगढ़ यूपी निवासी गणेश (42) के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था छह मई 2022 को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। उसमें महिला की अश्लील फोटो थी। देखने से लग रहा था किसी ने उसका चेहरा अश्लील फोटो के साथ जोड़ा दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चार महीने की तलाश के बाद पकड़ा गया आरोपी
आरोपी ने धमकी दी कि उसका नंबर ब्लॉक किया तो फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दी जाएगी। महिला डर गई और उसने ये बात अपने पति को बता दी। महिला के पति ने आरोपी के नंबर पर फोन किया तो वह बंद था। महिला ने पति के साथ आकर पुलिस में शिकायत दे दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इंस्पेक्टर माया के नेतृत्व में एसआई शाहिद, महिला एएसआई प्रियंका, सिपाही कर्मवीर तथा साइबर सेल एक्सपर्ट सिपाही अजय की टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए नागौर, अजमेर, जयपुर, किशनगढ़, रुपनगढ़, दौसा, अलवर, भरतपुर सहित कई स्थानों पर रेड की। आरोपी इतना शातिर है कि हर बार बच जाता था। करीब चार महीने की मशक्कत के बाद आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
ऐसे देता था वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया वह फेसबुक पर लगातार महिलाओं को ढूंढता रहता है। उनकी प्रोफाइल से फोटो लेकर किसी न्यूड महिला की फोटो से जोड़कर अश्लील फोटो बना देता था। इसके बाद फेसबुक मैसेंजर तथा फेसबुक से महिला का फोन नंबर लेकर व्हाट्सएप पर फोटो महिला के पास भेज देता था। आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर बातचीत करने के लिए ब्लैकमेल करता था। आरोपी महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनकी अश्लील फोटो, वीडियो मंगवाता था। बदनामी के डर से महिलाएं आरोपी के झांसे में आ जाती थी और अपनी फोटो और वीडियो भेज देती थीं।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
नौवीं फेल ने यूट्यूब से सीखा था फोटो एडिट करना
आरोपी ने जांच के दौरान कि वह बताया नौवीं फेल है। उसने यूट्यूब से फोटो एडिट करना सीखा था। इसके लिए उसने फोन में एक एप डाउनलोड कर रखा था। शुरू में वह फेसबुक से फोटो उठाकर एडिट करता और मोबाइल में ही रखता था। बाद में उसने महिलाओं को फेसबुक मैसेंजर और वाट्सएप पर भेजने लगा। महिलाएं जब उसके सामने गिड़गिड़ाती थीं तो उसे मजा आता था।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
आत्महत्या के कगार पर आ गईं थीं कई महिलाएं
थाना प्रभारी ने बताया महिला पुलिस टीम ने पीड़ित महिलाओं से बातचीत की तो पता लगा कई महिलाएं आरोपी से इतनी तंग आ चुकी थी कि आत्महत्या करने की कगार तक पहुंच चुकी थी। बदनामी के डर से महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ कभी पुलिस में शिकायत ही नहीं दी। आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल में फेसबुक मैसेंजर पर करीब 60 महिलाओं के साथ अश्लील चैट पाई गई। इसके अलावा आरोपी के व्हाट्सएप पर भी 25 महिलाओं के साथ अश्लील मैसेज पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के मोबाइल में 485 अश्लील वीडियो भी मिले हैं। कुछ वीडियो उसने महिलाओं को ब्लैकमेल करके मंगवाई थी और कुछ इंटरनेट से डाउनलोड की थी। आरोपी ने बताया कि उसे एक सिम राजस्थान के ढाबे के पास मिली थी। इसी से महिलाओं को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह पैसों के लिए नहीं बल्कि दिल बहलाने और टाइम पास करने के लिए ऐसी हरकत करता था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें