दिल्ली विश्वविद्यालय में भाजपा की स्टूडेंट इकाई एबीवीपी ने झंडे गाड़ते हुए सभी चार पदों पर जीत हासिल की है। यह जीत जितनी चौंकाने वाली है उतना ही अजीब है अध्यक्ष पद पर चुने गए सतेंदर अवाना का पॉलिटिकल कैरियर। (ये भी पढ़ें: नोटों की माला पहन विवेकानंद का सम्मान करने पहुंची एबीवीपी नेत्री)
विज्ञापन
BJP के साथ हैं नए डीयू प्रेसिडेंट, पिता ने मांगा सपा का टिकट
2 of 10
2 उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले सतेंदर के गांव हरौला में आज खुशी का माहौल है। हालांकि राजनीतिक पृष्ठभूमि के सतेंदर के परिवार वालों के लिए यह कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
BJP के साथ हैं नए डीयू प्रेसिडेंट, पिता ने मांगा सपा का टिकट
3 of 10
सतेंदर के पिता ऋषि पाल खुद राजनीति से जुड़े रहे हैं और समाजवादी पार्टी के सक्रीय नेता हैं। बेटे के डीयू चुनाव में जाने से पहले ऋषि पाल खुद 2017 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की मांग कर चुके हैं और लखनऊ जाकर इसके लिए अपनी दावेदारी भी रख चुके हैं।
BJP के साथ हैं नए डीयू प्रेसिडेंट, पिता ने मांगा सपा का टिकट
4 of 10
सतेंदर की प्रारंभिक शिक्षा भी नोएडा में ही हुई और यहां के डीएवी कॉलेज से इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद डीयू के शहीद भगत सिंह कॉलेज में एडमिशन लिया।
विज्ञापन
BJP के साथ हैं नए डीयू प्रेसिडेंट, पिता ने मांगा सपा का टिकट
5 of 10
इनके पिता का यूपी की समाजवादी पार्टी से पुराना नाता रहा है। सतेंदर के पिता ऋषि पाल समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश शाखा के प्रदेश सचिव जैसा महत्वपूर्ण पद भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
BJP के साथ हैं नए डीयू प्रेसिडेंट, पिता ने मांगा सपा का टिकट
6 of 10
राजनीति परिवार से संबंध रखने वाले सतेंदर के बाबा या दादा भीष्म अवाना भी हरौला और बंश गांव के ग्राम प्रधान रह चुके हैं। जबकि उनके पिता के बड़े भाई भी काफी पढ़ें लिखें हैं और वकालत की बड़ी डिग्री एलएलएम हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
BJP के साथ हैं नए डीयू प्रेसिडेंट, पिता ने मांगा सपा का टिकट
7 of 10
सतेंदर के दो छोट भाई हैं। दोनों ही इंजीनियर हैं और बीटेक की पढ़ाई कर चुके हैं।
BJP के साथ हैं नए डीयू प्रेसिडेंट, पिता ने मांगा सपा का टिकट
8 of 10
सतेंदर के पिता भले ही समाजवादी पार्टी से जुड़ें हुए हैं और यूपी विधानसभी में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन सतेंदर बीजेपी की छात्र शाखा एबीवीपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।
BJP के साथ हैं नए डीयू प्रेसिडेंट, पिता ने मांगा सपा का टिकट
9 of 10
सतेंदर की जीत पर नोएडा से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री ने महेश शर्मा ने भी खुशी जाहिर की है और उन्हें बधाई देते हुए इस जीत को मोदी का जादू कहा है।
BJP के साथ हैं नए डीयू प्रेसिडेंट, पिता ने मांगा सपा का टिकट
10 of 10
डूसू चुनाव में सतेंदर को कुल 20439 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटमत प्रतिद्वंदी और एनएसयूआई नेता प्रदीप वियजरन को छह हजार से ज्यादा मतों से हराया है।