राजधानी में भी बृहस्पतिवार को ईद उल फितर हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई। लाखों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। मस्जिदों के आस पास और मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के भारी इंतजाम थे।
विज्ञापन
2 of 7
ईद का जश्न
- फोटो : विवेक निगम
नमाज के बाद बच्चों, युवकों और बुजुर्गों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी। जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने अपनी तकरीर में देश में शांति एवं अमन चैन बने रहने की कामना की। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वह पैगंबर हजरत मोहम्मद की धार्मिक हिदायतों का अनुसरण करें।
विज्ञापन
3 of 7
ईद का जश्न
- फोटो : विवेक निगम
रमजान के दौरान पिछले 30 दिन से रोजा रख रहे मुस्लिम समुदाय के लोग बृहस्पतिवार की सुबह नए कपड़े पहनकर ईद उल फितर की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे।
4 of 7
ईद का जश्न
- फोटो : विवेक निगम
इमामों की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वह ईदी मिलने से बहुत खुश थे।
विज्ञापन
5 of 7
ईद का जश्न
- फोटो : विवेक निगम
जामा मस्जिद एवं फतेहपुरी मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। दोनों मस्जिदों में समय से काफी पहले ही नमाजी आने शुरू हो गए थे। दोनों मस्जिदों के अंदर और बाहर नमाजियों की इतनी भीड़ हो गई थी कि तिल रखने की भी जगह नहीं थी।
विज्ञापन
6 of 7
ईद का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिद के बाहर सड़क पर भी नमाज अदा की। इस मौके पर जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने अपनी तकरीर में देश में शांति एवं अमन चैन बने रहने की कामना की। मुस्लिम समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वह पैगंबर हजरत मोहम्मद की धार्मिक हिदायतों का अनुसरण करें।
दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद घरों में पकवान बनाए और एक-दूसरे के घर बधाई देने एवं पकवान खाने पहुंचे। अन्य धर्मों के लोगों ने भी मुस्लिम धर्म के लोगों को ईद की बधाई दी।