उसे देखकर सब हैरान हो जाते हैं और उससे बात करने के लिए सबको अपना सिर उठाना ही पड़ता है। हम बात कर रहे हैं 7 फीट 4 इंच के दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले की जो गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है। हालांकि उनका सपना पुलिसवाला बनकर ही नहीं रहना है इससे कहीं आगे की सोचते हैं राजेश कुमार। आपको जानकर हैरानी होगी 39 वर्षीय राजेश कुमार 14 नंबर के जूते पहनते हैं और वो इतने विशालकाय हैं कि उन्हें अपनी वर्दी तक निजी टेलर से सिलवानी पड़ती है।
विज्ञापन
2 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
राजेश का सबसे बड़ा सपना WWE पहलवान बनना है। उनकी ख्वाहिश है कि वो एक दिन द ग्रेट खली जैसे रेस्टलर बनें। हालांकि दिल में रेस्टलर बनने का सपना संजोने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी राजेश अपने अन्य साथियों से बिल्कुल अलग हैं। वो ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कभी नहीं चिल्लाते बल्कि उन्हें नियम तोड़ने पर फूल और हेलमेट देते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
अपनी हल्क जैसे विशालकाय शरीर और टफ लुक होने के बावजूद उनके गुड़गांव में कई फैन हैं और वो उनके साथ एक फोटो या सेल्फी लेने से कभी नहीं डरते। दो साल पहले पुलिस फोर्स में भर्ती हुए राजेश किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। उनके साथ फोटो लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।
4 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
इन सबके बावजूद द ग्रेट खली के फैन अपने हीरो के पदचिन्हों पर चलते हुए WWE के नए सुपरस्टार बनना चाहते हैं। राजेश कहते हैं, मैं ग्रेट खली की सफलता को दोहराना चाहता हूं, जो पहले पंजाब पुलिस में अधिकारी थे। मेरा सपना दुनिया का महानतम रेस्टलर बनना है। मैं वर्ल्ड रेस्टलिंग एंटरटेनमेंट में हिस्सा लेना चाहता हूं।
विज्ञापन
5 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
राजेश ये भी कहते हैं कि वो अपने पुलिस के काम से प्यार करते हैं लेकिन रेस्टलिंग उनका जुनून है। यही नहीं राजेश तो पिछले डेढ़ साल से जालंधर में रेस्टलिंग की ट्रेनिंग ले भी रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
राजेश का बताते हैं कि उन्होंने कुछ समय के लिए पुलिस की नौकरी ज्वाइन की है। लेकिन वो रेस्टलिंग ट्रेनिंग के लिए छुट्टियां लेते रहते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
राजेश कभी भी अपने लंबी हाईट को लेकर शर्मिंदा नहीं हुए। वो बताते हैं कि लंबा होना कई बार अच्छा भी होता है। बहुत लंबा होने की वजह से कई बार वो कई बार जब जाम ज्यादा लगा होता है तो वो गड़बड़ी कहां है ये बताकर उसे कैसे ठीक किया जाए उसका आदेश दे देते हैं और अन्य समस्याओं को देखते रहते हैं।
8 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
राजेश से जब उनके स्वास्थ के बारे में पूछा गया तो वो बोले कि उन्हें स्वास्थ्य की कोई समस्या नहीं है। वो नियमित कसरत करते हैं और अपनी जॉब के लिए फिट हैं।
9 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
हालांकि राजेश का सारा परिवार सामान्य हाईट का है लेकिन उनके दादाजी 6 फीट 2 इंच के थे। ये बताते हुए राजेश हंस कर कहते हैं कि हो सकता है मेरी हाइट जेनेटिक हो।
जब राजेश छोटे थे तो वो अपने सभी दोस्तों से लंबे थे और अपनी युवावस्था में तो उन्हें चिढ़ाया भी जाता था। लेकिन उन्होंने कभी इसे दिल पर नहीं लिया और स्कूल के लम्हों को बहुत इंजॉय किया। वो कहते हैं कि मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं, सब मुझे बहुत प्यार करते हैं। कभी-कभी मुझे चिढ़ाया गया पर मुझे इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये बातें जीवन में मजा देती हैं। वो कहते हैं कि अब उनकी इच्छा अपनी रेस्टलिंग ट्रेनिंग जारी रखते हुए उसकी प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने की है।