फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्लीवालों पर गर्मी का सितम, जानिए कब चलती है लू, इसे लेकर क्या है अलर्ट

Wed, 30 Mar 2022 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी से व्याकुल पक्षी पानी पीते हुए - फोटो : अमर उजाला
सूरज के कड़े तेवरों के साथ दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में मंगलवार का दिन 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को पारा 40 तक पहुंचने के साथ लगातार दो दिनों तक यानी बुधवार और गुरुवार को भीषण गर्मी और गंभीर स्तर की लू चलने की संभावना जताई है। 

वहीं देशभर के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल महीने के शुरू होने से पहले ही पारा चढ़ने, लू चलने के पूरे आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार कहा कि अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है।

आगे पढ़िए कब चलती है लू और इससे बचने के क्या हैं उपाय व दिल्ली समेत अन्य राज्यों में आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम...

विज्ञापन

2 of 5
summer in delhi - फोटो : विवेक निगम

पूर्वोत्तर में मध्यम से हल्की बारिश, उत्तर भारत में चलेगी लू: आईएमडी

पूर्वोत्तर के साथ असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 31 मार्च से 01 अप्रैल तक हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू डिवीजन में अलग-अलग क्षेत्रों में 29 से 30 मार्च तक लू की स्थिति रह सकती है। विभाग के अनुसार, 29 मार्च और 30 मार्च को पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी की संभावना है। इन क्षेत्रों में 31 मार्च से 02 अप्रैल तक भीषण गर्मी की स्थिति हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
delhi ncr summer - फोटो : हिमांशु सोनी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली में अधिकतम पारा 40 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही दिनभर गर्म हवाएं चलने की वजह से गंभीर स्तर की लू दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन भी लगभग यही स्थिति रहने वाली है। हालांकि, गुरुवार और शुक्रवार को हवाओं की रफ्तार तेज होने से लू से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद लगातार लू वाली स्थिति बनी हुई है। उधर, दिल्ली का एक्यूआइ 274, फरीदाबाद 242, गाजियाबाद 338, ग्रेटर नोएडा 229, गुरुग्राम 266 व नोएडा का 217 एक्यूआइ रहा।

4 of 5
summer in delhi - फोटो : पीटीआई

कब चलती है लू

मौसम विभाग का कहना है कि क्षेत्र विशेष में वायु मंडल की ऊपरी सतह पर जब उच्च वायु दाब का केंद्र बनता है तो वहां से गर्म हवाएं धरती की तरफ चलने लगती हैं। इनमें धरती से उठने वाली हवाएं भी मिल जाती हैं। इससे गर्म हवाएं वायु मंडल में विलीन  नहीं हो पाती। इस सबके मिले जुले असर से उस क्षेत्र का वातावरण गर्म हो जाता है और लू चलने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में गरमी से बेहाल गिलहरी - फोटो : पीटीआई
लू से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव
-थकान
-बुखार
-चक्कर आना
-सिरदर्द
-जी मचलाना
-उल्टी
-मांसपेशियों में ऐंठन
-कई बार अधिक गर्मी पड़ने की वजह से दौड़े पड़ना व कई बार कोमा की स्थिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें